Homeविविध विषयअन्य...अब पाकिस्तान में टेनिस मैच भी नहीं खेला जाएगा, ITF ने लिया निर्णय: 5...

…अब पाकिस्तान में टेनिस मैच भी नहीं खेला जाएगा, ITF ने लिया निर्णय: 5 दिन में माँगा Pak से जवाब

"एशिया/ओसनिया ग्रुप-1 मुकाबले को इस्लामाबाद में नहीं करने का फैसला किया गया है। अब यह मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा।"

इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) ने सुरक्षा कारणों के कारण भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले डेविस कप मुकाबले को न्यूट्रल वेन्यू पर करवाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी खुद ITF ने सोमवार (नवंबर 5, 2019) को बयान जारी करके दी। आईटीएफ ने बताया कि इस्लामाबाद में होने वाले टेनिस मुकाबले को न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट कर दिया गया है।

अपने बयान में आईटीएफ ने साफ कहा, “एशिया/ओसनिया ग्रुप-1 मुकाबले को इस्लामाबाद में नहीं करने का फैसला किया गया है। अब यह मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा।” बता दें ये मुकाबला 29-30 नवंबर को खेला जाना है।

सोमवार को आए बयान के मुताबिक, ITF के सुरक्षा सलाहकारों की ओर से प्राप्त रिपोर्ट की समीक्षा के बाद डेविस कप कमिटी ने ये फैसला किया है कि अब भारत-पाक मैच न्यूट्रल वैन्यू पर खेला जाएगा। जिसके लिए पाकिस्तान टेनिस फेडरेशन के पास अब किसी भी न्यूट्रल वेन्यू को नॉमिनेट करने का विकल्प है, इसे चुनने के लिए उसे ITF से 5 दिन का समय मिला है।

ITF ने अपने बयान में बताया है कि विकल्प का चयन और उसपर स्वीकृति के बाद वेन्यू की जानकारी दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि आईटीएफ और डेविस कप कमिटी की पहली प्राथमिकता ऐथलीटों, अधिकारियों और दर्शकों की सुरक्षा है। जिसके आधार पर उन्होनें ये फैसला लिया है।

ITF के इस फैसले को सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा काफी सराहा जा रहा है। लोगों का कहना है कि ये बिलकुल उचित निर्णय है और इसके लिए ITF का धन्यवाद।

वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि इस मैच को दुबई या फिर अफगानिस्तान में करवाया जाना चाहिए। ताकि दोनों टीमों के हिस्से बराबर समर्थन आए।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में खिलाड़ियों की आतंरिक सुरक्षा लंबे समय से एक बड़ी चुनौती का विषय बनी हुई है। अभी हाल ही में श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी पाकिस्तान में भारी सुरक्षा के बीच उनके होटल तक पहुँचाया गया था, तब सोशल मीडिया पर मजाक बना था कि पाक खुद जानता है उनके सरजमीं पर कोई सुरक्षित नहीं है, इसलिए खिलाड़ियों प्रधानमंत्री से भी ज्यादा सुरक्षा मुहैया करवाई गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -