Homeविविध विषयअन्यTokyo Olympics: टेनिस में सुमित का 'रिकॉर्ड' आगाज, भारतीय हॉकी टीम ने भी जीता...

Tokyo Olympics: टेनिस में सुमित का ‘रिकॉर्ड’ आगाज, भारतीय हॉकी टीम ने भी जीता मुकाबला

सुमित नागल ओलंपिक में टेनिस के पुरुष सिंगल्स में जीतने वाले तीसरे भारतीय हैं और पिछले 25 साल में ऐसा करने वाले पहले।

टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2021 की शुरुआत शुक्रवार (23 जुलाई 2021) को हो चुकी है। खेलों के इस महाकुंभ का दूसरा दिन भारत के लिए मिला जुला रहा। सबसे पहले मीराबाई चानू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।  इसके बाद टेनिस में सुमित नागल ने दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की की। साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने भी ओलंपिक की शुरुआत जीत के साथ की।

हॉकी टीम ने किया जीत से आगाज

शनिवार (24 जुलाई 2021) को भारत की हॉकी टीम ने ओलंपिक की शुरुआत एक रोमांचक जीत के साथ की। पूल ए में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ हुआ, जहाँ भारत ने विपक्षी टीम को 3-2 से हरा दिया। भारत की ओर से जीत के हीरो कप्तान हरमनप्रीत सिंह रहे, जिन्होंने 2 गोल किए। वहीं रुपिंदर पाल सिंह ने भी अपनी टीम के लिए 1 गोल किया, जिसकी बदौलत भारत, न्यूजीलैंड को हराने में सफल रही।

भारत ने 33वें मिनट में ही न्यूजीलैंड पर 3-1 की बढ़त बना ली थी। न्यूजीलैंड की ओर से केन रसेल और स्टीफेन जेनेस ने 1-1 गोल किए। अब रविवार को भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। ज्ञात हो कि पूल ए में भारत के अलावा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेन्टीना, जापान और स्पेन हैं।

टेनिस में सुमित ने तोड़ा 25 साल का सूखा

टेनिस के पुरुष सिंगल्स में भारत के सुमित नागल को अपने पहले ही मुकाबले में जीत मिली है। सुमित ने उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया है।

सुमित ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इस्टॉमिन डेनिस को 6-4 6-7 6-4 से हरा दिया। सुमित नागल ओलंपिक में टेनिस के पुरुष सिंगल्स में जीतने वाले तीसरे भारतीय हैं और पिछले 25 साल में ऐसा करने वाले पहले।

पहले स्थान के बाद चूके सौरव

10 मीटर एयर पिस्टल के शुरुआती राउंड में पिछड़ने के बाद भारतीय निशानेबाज सौरव ने शानदार तरीके से वापसी की और सीरीज के खत्म होने पर टॉप में रहे। पहली सीरीज में सौरव ने 95 का स्कोर किया लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए दूसरी और तीसरी सीरीज में 98-98 का स्कोर किया। चौथी सीरीज में उनका शानदार प्रदर्शन रहा और उन्होंने परफेक्ट 100 का स्कोर किया, जो कोई अन्य निशानेबाज नहीं कर सका।

इसके बाद पाँचवीं और छठी सीरीज में सौरव का स्कोर क्रमशः 98 और 97 रहा। इस तरह सौरव ने दुनिया के बेहतरीन निशानेबाजों को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक 586 अंक अर्जित किए और टॉप पर रहे। इसी के साथ उन्होंने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी लेकिन फाइनल में वह पदक हासिल करने में नाकामयाब रहे और 7 वें स्थान पर रहते हुए उनका ओलंपिक का सफर खत्म हो गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -