Homeदेश-समाजमुंगेर हत्याकांड: पुलिस कार्रवाई के बाद से ही गायब हैं 24 लोग, स्थानीय लोगों...

मुंगेर हत्याकांड: पुलिस कार्रवाई के बाद से ही गायब हैं 24 लोग, स्थानीय लोगों ने प्रशासन को लिखा पत्र

स्थानीय लोगों का कहना है कि वो घटना वाली रात से ही वो बच्चों को खोज रहे हैं। ये बच्चे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखे जा रहे हैं, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा और वो गुमशदा हैं।

बिहार के मुंगेर जिले में दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में एक युवक की मौत और 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। आक्रोशित लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने बेगुनाहों पर गोली चलाई है। चश्मदीदों ने दो थाना प्रभारियों पर आरोप लगाया है।

अब मामले में कई लोगों के गायब होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्गा विसर्जन के जुलूस पर पुलिस की कार्रवाई के बाद से कई लोग लापता हैं। लापता लोगों में से अधिकांश दुर्गा प्रतिमा के आसपास के समूह से सबंधित हैं, जिन पर पुलिस ने कार्रवाई की। ये लोग वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने इस बारे में प्रशासन को पत्र लिखा है। उन्होंने मुंगेर के एसपी को पत्र लिखते हुए निवेदन किया है कि वो गायब लोगों की स्थिति की बारे में बताने की कृपा करें। उनका कहना है कि वो घटना वाली रात से ही बच्चों को खोज रहे हैं, वो बच्चे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखे जा रहे हैं, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इस पत्र में उन्होंने 24 लोगों के नामों की सूची भी दी है, जो लापता हैं।

बता दें कि इससे पहले घटना का दो नया वीडियो आया था। जिसमें गोली चलने की आवाज सुनी जा सकती है। इसके अलावा एक वीडियो में चश्मदीदों ने बासुदेवपुर थाना प्रभारी शिशिर कुमार सिंह और मुफस्सिल थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह पर आरोप लगाया। उनका कहना था कि उन्होंने बिना कोई अग्रिम सूचना दिए एक-दो हवाई फायरिंग करके लोगों पर गोलियाँ चलानी शुरू कर दी। एक लड़के के सिर में गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भी गोलियाँ चलती रही। उन्होंने दोनों थाना प्रभारियों के बर्खास्तगी की माँग की।

गौरतलब है कि डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह ने इस मामले में सफाई देते हुए बयान जारी किए थे। एसपी ने दावा किया था कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया और गोलीबारी की, जिसके बाद अपने बचाव में पुलिस ने कार्रवाई की। बता दें कि एसपी लिपि सिंह, जदयू (JDU) के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह की बेटी हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस हिंदू की हत्या हुई, अपराधी भी वही: वाह रे सपाइयों तुम्हारें आगे तो गिरगिट भी शरमा जाए, असद के खिलाफ बोलने में जबान...

गाजियाबाद के सूर्यप्रताप हत्याकांड को सपा प्रवक्ता अमीक जामेई ने प्रेम-प्रसंग के नैरेटिव से जोड़ा, साथ ही उसने पुलिस एनकाउंटर पर भी सवाल दिए।

‘असद ने सूर्या को गली में कोल्ड ड्रिंक पिलाई, फिर चाकुओं से गोद डाला’: चश्मदीद ने बताई सूर्य चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी, पढ़ें...

सूर्या चौहान हत्याकांड में ऑपइंडिया की टीम घटनास्थल पहुँची। स्थानीय लोगों ने हत्या करने वालों के गतिविधियों और घटनाक्रम पर जानकारी दी।
- विज्ञापन -