Homeदेश-समाजउमेश पाल की हत्या से पहले बरेली जेल में हुई मीटिंग, अशरफ से मिलने...

उमेश पाल की हत्या से पहले बरेली जेल में हुई मीटिंग, अशरफ से मिलने पहुँचे शूटरों का वीडियो आया सामने: गुड्डू मुस्लिम की ओडिशा-छत्तीसगढ़ में तलाश

रिपोर्ट के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपित बमबाज गुड्डू मुस्लिम की छत्तीसगढ़ और ओडिशा में तलाश हो रही है। पुलिस को ख़ुफ़िया इनपुट के तौर पर इन दोनों राज्यों में गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन मिली थी।

प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 में हुई उमेश पाल हत्याकांड की जाँच कर रही पुलिस टीम को एक बेहद अहम सुराग मिला है। हत्या से पहले गुड्डू मुस्लिम, गुलाम, असद और उस्मान बरेली जेल में माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से मिलने गए थे। 11 फरवरी 2023 को हुई ये मुलाकात लगभग ढाई घंटे चली थी। असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो चुका है। अतीक और अशरफ की प्रयागराज के काॅल्विन हाॅस्पिटल के बाहर शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं गुड्डू मुस्लिम की तलाश UP STF छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उमेश पाल की हत्या से पहले 11 फ़रवरी को असद के साथ गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और उस्मान अशरफ से मिलने बरेली जेल गए थे। इस मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उमेश पाल की हत्या करने वाले चारों शूटरों की जेल कोई खास तलाशी होती भी नहीं दिख रही है। चारों बेरोकटोक जेल के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। तीनों की अगवानी करता एक काॅन्स्टेबल भी दिखाई दे रहा है।

गुड्डू मुस्लिम की ओडिशा और छत्तीसगढ़ में तलाश

एक रिपोर्ट के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपित बमबाज गुड्डू मुस्लिम की छत्तीसगढ़ और ओडिशा में तलाश हो रही है। पुलिस को ख़ुफ़िया इनपुट के तौर पर इन दोनों राज्यों में गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन मिली थी। कुछ समय पहले गुड्डू की लोकेशन ओडिशा के बरगढ़ में मिली थी। वहाँ टीम के पहुँचने से पहले गुड्डू फरार हो चुका था। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में गुड्डू बमबाज के एक अपराधी से अच्छे रिश्ते बताए जा रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस ने वहाँ भी छापा मारा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को 5 लाख के इनामी गुड्डू की लोकेशन छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पास सोहेला क्षेत्र के गाँव सरिया में मिली है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न आरोपों की राजनीति, न EVM का रोना… बदली रणनीति के दम पर प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर उपचुनाव

EVM विवाद से दूरी, जमीनी मुद्दों पर फोकस, घर-घर संपर्क और सटीक चुनावी रणनीति ने बांकीपुर में प्रशांत किशोर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

‘जेल जाएँगे, 3-4 घंटे चक्की पीसेंगे, उम्रकैद होगी’ : दंगाइयों की वकालत करने वाले जिस महमूद प्राचा ने PM मोदी और अमित शाह के...

एक इंटरव्यू में महमूद प्राचा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणियाँ करते हुए उन्हें जेल भेजने की बात कही।
- विज्ञापन -