Homeदेश-समाजदानापुर में रेलिंग तोड़ गंगा में गिरी गाड़ी, 9 शव निकाले गए: एक ही...

दानापुर में रेलिंग तोड़ गंगा में गिरी गाड़ी, 9 शव निकाले गए: एक ही परिवार के सारे, तिलक से लौट रहे थे

दानापुर के पीपा पुल की हालत काफी जर्जर है। यहाँ पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इससे पहले एक ट्रैक्‍टर पुल से गंगा में गिर गया था। दानापुर की साइड में पुल के अप्रोच रोड का निर्माण भी सही तरीके से नहीं किया गया है।

बिहार में शुक्रवार (23 अप्रैल 2021) की सुबह एक बड़े हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा पटना से सटे दानापुर के समीप बने पीपा पुल पर हुआ। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्‍थानीय गोताखोरों की मदद से मृतकों के शव गंगा नदी से न‍िकाले जा चुके हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सारण (छपरा) जिले के अकिलपुर निवासी मदन सिंह के पुत्र राकेश का 21 अप्रैल को तिलक हुआ था। 26 अप्रैल को शादी होनी है। उनका परिवार दानापुर के चित्रकुटनगर में रहता है। पटना में गंभीर कोरोना संक्रमण को देखते हुए उनकी शादी का कार्यक्रम गाँव से हो रहा था। तिलक के बाद मदन सिंह के रिश्तेदार और परिवार के लोग दानापुर आ रहे थे। इसी दौरान सुबह के करीब छह बजे पीपा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पिकअप वैन गंगा नदी में गिर गई।

हादसे के दौरान वैन की छत पर सवार सुजीत कुमार सिंह, मनोज सिंह और किताब राय ने कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही पटना के जिलाधिकारी ने दानापुर में हुए हादसे की जाँच के आदेश दिए हैं।

बता दें कि दानापुर के पीपा पुल की हालत काफी जर्जर है। यहाँ पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इससे पहले एक ट्रैक्‍टर पुल से गंगा में गिर गया था। दानापुर की साइड में पुल के अप्रोच रोड का निर्माण भी सही तरीके से नहीं किया गया है। यह पुल स्‍टील प्‍लेट से बना है, जिसके चलते यहाँ हमेशा वाहनों के फिसलने की आशंका हमेशा रहती है। शुक्रवार को हुए इस हादसे की वजह भी यही बताई जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -