Homeदेश-समाजवडोदरा: आधी रात तस्करों ने गाय चुराई, कार में ठूँस कर ले गए; देखें...

वडोदरा: आधी रात तस्करों ने गाय चुराई, कार में ठूँस कर ले गए; देखें Video

वीडियो में वडोदरा के सलातवाड़ा इलाके में गौ तस्करों को आधी रात में गाय चुराते और उसे कार में लाद कर ले जाते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुजरात के वडोदरा का बताया जा रहा है। इस वीडियो में वडोदरा के सलातवाड़ा इलाके में गौ तस्करों को आधी रात में गाय चुराते और उसे कार में लाद कर ले जाते हुए देखा जा सकता है।

तेजस गिरी आर गोस्वामी नाम के एक यूजर ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि गौ तस्कर गाय को बेरहमी से, जबरन धक्का देकर हरे रंग की स्कॉर्पियो कार के अंदर ठूँस रहे हैं।

चूँकि वीडियो रात में शूट किया गया है, इसलिए तस्वीरें स्पष्ट नहीं है, मगर इसमें वडोदरा में दो लेन के चौराहे पर खड़ी एक हरे रंग की स्कॉर्पियो कार से कुछ लोगों को निकलते देखा जा सकता है। इनलोगों को गौ तस्कर बताया जा रहा है।

कार से निकलने के बाद ये लोग फुटपाथ पर बैठे गोवंशों के पास जाते हैं और एक गाय को जबरदस्ती खींचकर गाड़ी की तरफ ले जाते हैं और गाड़ी में उसे लाद लेते हैं।

7 जून, 2020 को करेलीबाग पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में कहा गया है कि इस घटना को गोवंश के मालिक के एक दोस्त ने रिकॉर्ड किया था। जानकारी के मुताबिक यह शिकायत सिद्धार्थ रबड़ी ने करवाई है, जो कि इन गोवंशों के मालिक हैं।

शिकायत के अनुसार, पशुपालन ही रबड़ी की आजीविका है। उनके घर में लगभग 15-20 गायें हैं। रबड़ी ने अपनी शिकायत में कहा कि हाल ही में कुछ चोर उनकी गायों को चुरा रहे हैं।

FIR में लिखा है कि 7 जून 2020 की सुबह लगभग 3 बजे, 3-4 लोग स्कॉर्पियो कार में आए और 60,000 रुपए की कीमत की एक गाय चुरा कर ले गए। सिद्धार्थ ने अपनी प्राथमिकी में आगे कहा कि उनके दोस्त ने गाय चुराने वाले अपराधियों का वीडियो बना लिया था। गाय के मालिक ने आरोप लगाया कि ये तस्कर संभवत: इन गोवंशों को बूचड़खानों को बेचते होंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -