Homeदेश-समाजCRPF के खोजी कुत्ते एजॉक्सी ने ढूँढा भूस्खलन में दबा युवक, जवानों ने खोदकर...

CRPF के खोजी कुत्ते एजॉक्सी ने ढूँढा भूस्खलन में दबा युवक, जवानों ने खोदकर निकाला: देखें वीडियो

सीआरपीएफ की टीम जब माइल स्टोन 147 के निकट से गुजरी तो एजॉक्सी भौंकने लगा और अपने ट्रेनर को वह जबरदस्ती सड़क के दूसरे किनारे ले गया। वहाँ पर पथरीली मिट्टी और कंकरीट के ढेर में युवक दबा पड़ा था।

सीआरपीएफ ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन में दबे एक व्यक्ति को निकाल कर उसकी जिन्दगी बचाई है। सीआरपीएफ अधिकारियों के अनुसार यह युवक बीती रात हुए भूस्खलन की चपेट में आकर मलबे में दबा हुआ था। 

बुधवार (जुलाई 31, 2019) को जब सीआरपीएफ द्वारा हाईवे का निरीक्षण किया गया तो उस दौरान CRPF के डॉग स्क्वाड के एजॉक्सी ने मलबे में संदिग्ध वस्तु होने के संकेत दिए। जमीन से निकाले गए व्यक्ति का नाम प्रदीप कुमार है। सीआरपीएफ की टीम जब माइल स्टोन 147 के निकट से गुजरी तो एजॉक्सी भौंकने लगा और अपने ट्रेनर को वह जबरदस्ती सड़क के दूसरे किनारे ले गया। वहाँ पर पथरीली मिट्टी और कंकरीट के ढेर में युवक दबा पड़ा था।

सीआरपीएफ ने जब मलबा हटाया तो उसमें एक युवक दबा मिला। जिसे तत्काल सीआरपीएफ ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुँचाया।

हाईवे से जो वीडियो सामने आया है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह लगातार ऊपर से पत्थरों की बारिश हो रही है। घाटी में इसी तरह के मौसम की वजह से अभी अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर काफी लंबा जाम लगा हुआ है, स्थानीय प्रशासन फँसे हुए लोगों को निकालने में जुटा हुआ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -