Tuesday, July 15, 2025
Homeदेश-समाज'पत्नी को सबक सिखाना था, इसीलिए बेटे को मार डाला': दिल्ली के हत्यारे बाप...

‘पत्नी को सबक सिखाना था, इसीलिए बेटे को मार डाला’: दिल्ली के हत्यारे बाप का खुलासा, बेटे की शादी से कुछ घंटे पहले 15 बार घोंपा था चाकू

बेटे गौरव की हत्या करने वाले रंगलाल ने पुलिस को बताया है कि उसके अपने बेटे और पत्नी से सम्बन्ध सही नहीं थे। उसकी पत्नी उससे अलग रहती थी। उसका अपनी पत्नी और बेटे से विवाद चल रहा था। हत्या करने से पहले उसका अपने बेटे से विवाद भी हुआ था।

दिल्ली में अपने बेटे गौरव सिंघल की हत्या करने वाले पिता रंगलाल सिंघल ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी पत्नी को इस तरीके सबक सिखाना चाहता था। उसने कहा है कि उसे अपने बेटे की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। उसे जयपुर से गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि बुधवार (6 मार्च, 2024) को दिल्ली में शादी से कुछ ही घंटों पहले एक युवक गौरव सिंघल की बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। गौरव सिंघल फिट बॉक्स नाम का जिम चलाता था और कुछ ही घंटों बाद वो दूल्हा बनने वाला था।

बीते 3 मार्च को ही गौरव की सगाई हुई थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला उसका पिता रंगलाल मौके से फरार हो गया था, जिसे जयपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए जाने के बाद इस मामले में कई खुलासे हुए हैं।

बेटे गौरव की हत्या करने वाले रंगलाल ने पुलिस को बताया है कि उसके अपने बेटे और पत्नी से सम्बन्ध सही नहीं थे। उसकी पत्नी उससे अलग रहती थी। उसका अपनी पत्नी और बेटे से विवाद चल रहा था। हत्या करने से पहले उसका अपने बेटे से विवाद भी हुआ था।

गौरव ने उसको थप्पड़ भी मार दिया था। इसी को लेकर वह और भी नाराज था। वह पत्नी से इसलिए गुस्सा था क्योंकि वह लगातार अपने बेटे का ही पक्ष लेती थी। इन सब बातों से गुस्सा होकर उसने बेटे को मार दिया। उसने कहा कि उसे हत्या करने का कोई पछतावा भी नहीं है।

जाँच में सामने आया है कि रंगलाल ने तीन और लड़कों को इस हत्या के लिए पैसे दिए थे। हत्या करने के लिए ₹1.5 लाख देने का वादा हुआ था। ₹75,000 पहले ही दे दिए गए थे जबकि हत्या के बाद ₹75,000 देने की बात कही गई थी।

रंगलाल इस हत्या की योजना पिछले 3-4 महीने से बना रहा था। वह हत्या करने के बाद घर से ₹15 लाख नकद और ₹50 लाख के जेवर लेकर भी भाग गया था जो कि उसके पास से ही बरामद किए गए हैं। पुलिस रंगलाल को जयपुर से दिल्ली ले आई है।

रंगलाल ने शादी से पहले संगीत वाले दिन गौरव को अकेले बुलाया और इसी दौरान उसने तीनों साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। उसकी हत्या करने के लिए चाकुओं और कैंचियों से उस पर लगातार वार किए गए।

इसके बाद वह गौरव को वहीं छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी जाँच में पाया कि यह लोग अपने साथ एक बैग लेकर गए हैं। रंगलाल ने जयपुर पहुँचने के बाद अपना फ़ोन बंद कर दिया था। उसने एक ऑटो वाले के फ़ोन से सम्पर्क साधा था। इसी के आधार पर पुलिस उस तक पहुँच गई। अभी रंगलाल पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ चल रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पहले ‘पायलट की गलती’ वाली खबर चलाई, फिर फ्यूल कंट्रोल स्विच पर किया गुमराह: क्या एअर इंडिया हादसे में विदेशी मीडिया ने पहले ही...

लगता है कि सारा दोष पायलटों पर मढ़ के बोइंग की साख को बचाने के लिए किया जा रहा है। पायलटों को बलि का बकरा बनाना बोइंग की पुरानी आदत रही है।

भारत-नेपाल सीमा पर इस्लामी कट्टरपंथियों का डेरा, मस्जिद-मजार जिहाद के लिए दक्षिण भारत से आ रहा मोटा पैसा: डेमोग्राफी भी बदली, ₹150 करोड़ फंडिंग...

भारत-नेपाल सीमा पर डेमोग्राफी बदलने का बड़ा खेल उजागर हुआ है। यहाँ आयकर विभाग को 150 करोड़ की फंडिंग के सबूत मिले हैं।
- विज्ञापन -