Saturday, April 20, 2024
Homeदेश-समाजदुर्गेश देवांगन रायपुर से गिरफ्तार: कवर्धा में ‘हिन्दू ध्वज’ उखाड़ने का सबसे पहले किया...

दुर्गेश देवांगन रायपुर से गिरफ्तार: कवर्धा में ‘हिन्दू ध्वज’ उखाड़ने का सबसे पहले किया था विरोध, मुस्लिम भीड़ की पिटाई के बाद से थे लापता

3 अक्टूबर के बाद से दुर्गेश देवांगन का कोई अता पता नहीं था। दुर्गेश के घर वाले पुलिस पर दुर्गेश को पकड़ कर ले जाने के आरोप लगा रहे थे। जबकि पुलिस ने दुर्गेश के अपने कस्टडी में होने से इनकार किया था।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में 3 अक्टूबर 2021 में हुई हिंसा के बाद से लापता बताए जा रहे दुर्गेश देवांगन को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी रायपुर के माना क्षेत्र से की गई है। दुर्गेश के साथ उनके साथी प्रमोद साहू को भी गिरफ्तार किया गया है। इन्हें कवर्धा ले जाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है।

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया है कि दुर्गेश और प्रह्लाद कवर्धा में 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक चली हिंसा में आरोपित हैं। दोनों को शहनाई मैरिज हाल, सदाणी दरबार चौक सेजबहार थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें पिछले 3 दिनों से लगातार छापेमारी कर रही थी। इनकी लोकेशन रायपुर मिली थी जिसके आधार पर वहाँ पुलिस बल को विशेष रूप से लगाया गया था। दोनों की पहचान करने में रायपुर के माना थाने ने भी सहयोग किया है।

राजनांदगांव के भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने ऑपइंडिया को बताया कि उन्हें थाने में दुर्गेश देवांगन के साथ पुलिस द्वारा मारपीट करने की जानकारी मिली थी। इस सूचना पर वे 19 तारीख की रात में ही थाने पहुँच गए थे। लेकिन उन्हें दुर्गेश से मिलने नहीं दिया गया।

सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा हिंसा में गिरफ्तार राम प्रसाद पाली, मुकेश पाली और दिगपाल राजपूत के घर जा कर उनके परिवार वालों से मुलाकात भी की है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी है।

दुर्गेश देवांगन कवर्धा के ही रहने वाले हैं। बाजार में उनकी सब्ज़ियों और मसालों की दुकान है। घटना वाले दिन रविवार (3 अक्टूबर 2021) को उन्होंने ही सबसे पहले हिंदू ध्वज हटाने और उसे पैरों तले रौंदने का विरोध किया था। इसके बाद समुदाय विशेष के लोगों ने उसे जमकर पीटा था। इसी मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की माँग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने 5 अक्टूबर को प्रदर्शन किया था। जिसके बाद प्रशासन ने हिंदू संगठनों को हिंसा का कसूरवार ठहराया था।

3 अक्टूबर के बाद से दुर्गेश देवांगन का कोई अता पता नहीं था। दुर्गेश के घर वाले पुलिस पर दुर्गेश को पकड़ कर ले जाने के आरोप लगा रहे थे। जबकि पुलिस ने दुर्गेश के अपने कस्टडी में होने से इनकार किया था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हनुमान मंदिर को बना दिया कूड़ेदान, साफ़-सफाई कर पीड़ा दिखाई तो पत्रकार पर ही FIR: हैदराबाद के अक्सा मस्जिद के पास स्थित है धर्मस्थल,...

हनुमान मंदिर को बना दिया कूड़ेदान, कचरे में दब गई प्रतिमा। पत्रकार सिद्धू और स्थानीय रमेश ने आवाज़ उठाई तो हैदराबाद पुलिस ने दर्ज की FIR.

‘शहजादे को वायनाड में भी दिख रहा संकट, मतदान बाद तलाशेंगे सुरक्षित सीट’: महाराष्ट्र में PM मोदी ने पूछा- CAA न होता तो हमारे...

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राहुल गाँधी 26 अप्रैल की वोटिंग का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद उनके लिए नई सुरक्षित सीट खोजी जाएगी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe