Homeदेश-समाजजामा मस्जिद गोलीकांड का इनामी गैंगस्टर गिरफ़्तार, BSP के टिकट पर लड़ा था चुनाव

जामा मस्जिद गोलीकांड का इनामी गैंगस्टर गिरफ़्तार, BSP के टिकट पर लड़ा था चुनाव

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम को यह सूचना मिली थी कि मोहम्मद इक़बाल सैफी वेलकम इलाक़े में आने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाक़े की घेराबंदी की और इक़बाल को गिरफ़्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोहम्मद इक़बाल सैफी उर्फ़ ‘राजा’ को गिरफ़्तार कर लिया है। उस पर 25 हज़ार रुपए का ईनाम था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम को यह सूचना मिली थी कि मोहम्मद इक़बाल सैफी 13 जून को किसी वारदात को अंजाम देने के मक़सद से वेलकम इलाक़े में आने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाक़े की घेराबंदी की और इक़बाल को गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि 21 फ़रवरी 2018 को जामा मस्जिद इलाक़े में मोहम्मद इक़बाल ने अपने दो साथियों नौशाद और रिज़वान के साथ मिलकर मक्की नाम के शख़्स पर गोली चलाई थी। हालाँकि मक्की इस हमले में अपनी जान बचाने में क़ामयाब रहा। ख़बर के अनुसार, मोहम्मद इक़बाल ने इस हत्या को अंजाम देने के लिए अपने गैंग के सरगना शाहीन सैफी के निर्देश पर किया था। बता दें कि शाहीन सैफी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का गुर्गा है, जो फ़िलहाल अभी मेरठ की जेल में बंद है।

इसके अलावा इक़बाल उर्फ राजा पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट और चोरी से जुड़े क़रीब 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस काफ़ी समय से इक़बाल की तलाश कर रही थी। ख़बर के अनुसार, 33 साल के इक़बाल ने रंगदारी न देने पर जामा मस्जिद में गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया था। डीसीपी के अनुसार, इक़बाल ने वर्ष 2017 में BSP के टिकट पर मेरठ में वॉर्ड नंबर-47 से पार्षद का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वो हार गया था। फ़िलहाल, पुलिस इक़बाल के ख़िलाफ़ दर्ज मामलों की गहन जाँच में जुट गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -