Homeदेश-समाज9 साल के मासूम ने सिगरेट लाने से किया इनकार तो कार सवार ने...

9 साल के मासूम ने सिगरेट लाने से किया इनकार तो कार सवार ने मारी गोली

पीड़ित के परिवार की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की तीन टीम आरोपितों की तलाश में लगी है। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। लेकिन कार सवार मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

एक 9 साल के बच्चे को कार सवार युवक ने सिर्फ इसलिए गोली मार दी, क्योंकि उसने सिगरेट लाने से मना कर दिया। घटना गाजियाबाद के मुरादनगर की है। मुरादनगर के जलालपुर ईदगाह मार्ग पर शनिवार (मार्च 14, 2020) की शाम सिगरेट लाने से इंकार करने पर कार सवारों ने नौ वर्षीय बालक को गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। लहूलुहान हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सहबिस्वा निवासी सलीम मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। परिवार में पत्नी परवीन, तीन बेटी और दो बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा रिहान (9) पहली कक्षा में पढ़ता है। शनिवार शाम रिहान अपने जीजा मुनीर आलम के साथ जलालपुर ईदगाह मार्ग से पैदल घर लौट रहा था। ईदगाह नाले के पास कार सवार युवक ने मुनीर आलम को अपने पास बुलाया और सिगरेट लाने को कहा। उसने इनकार कर दिया।

आरोप है कि सिगरेट लाने से इनकार करने पर गुस्साए कार सवार युवक ने गाली-गलौज कर पिस्टल निकाल ली। पिस्टल देख मुनीर आलम और रिहान भागने लगे। दोनों को भागता देख कार सवार ने गोली चला दी। पीछे होने के कारण गोली रिहान के पैर में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने कार को घेर लिया। खुद को घिरता देख कार सवार मौके से फरार हो गए। घायल रिहान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित के परिवार की तहरीर पर सहबिस्वा निवासी सचिन और तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की तीन टीम आरोपितों की तलाश में लगी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -