Homeदेश-समाजतमिलनाडु: 350 साल पुराने मंदिर में तोड़फोड़, 'मंगलसूत्र' चोरी

तमिलनाडु: 350 साल पुराने मंदिर में तोड़फोड़, ‘मंगलसूत्र’ चोरी

मंदिर के गार्ड ने मंदिर का मुख्य द्वार खोला तो उन्होंने देखा कि मंदिर के चारों ताले टूटे हुए थे। मंदिर परिसर के भीतर दाखिल होने पर पता चला कि अम्बल श्राइन में रखे गए पूजा-पाठ में उपयोग होने वाले थिरुमंगलयम, सोने और चाँदी के अन्य सामान गायब थे।

तमिलनाडु में मंदिर के भीतर चोरी का एक और मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अज्ञात बदमाशों ने थंजवूर (Thanjavur) जिले के थिरुविदाइमरुथुर (Thiruvidaimaruthur) क्षेत्र स्थित प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़ की। वहाँ स्थापित देवी की मूर्ति से सोने का मंगलसूत्र (थाली) चुरा लिया। चोरी की वारदात लगभग 350 साल पुराने ‘आनंदवल्ली समेथा भास्करेस्वरार’ मंदिर में कुछ दिनों पहले अंजाम दी गई थी। 

पुजारी शिवानंदियार सेनाथीपति रात में पूजा करने के बाद मंदिर में ताला लगा कर घर चले गए थे। अगले दिन मंदिर के गार्ड ने मंदिर का मुख्य द्वार खोला तो उन्होंने देखा कि मंदिर के चारों ताले टूटे हुए थे। मंदिर परिसर के भीतर दाखिल होने पर पता चला कि अम्बल श्राइन में रखे गए पूजा-पाठ में उपयोग होने वाले थिरुमंगलयम, सोने और चाँदी के अन्य सामान गायब थे। 

प्रशासनिक लापरवाही की वजह से हुई चोरी 

घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर के प्रबंधक कृष्णासामी ने इस संबंध में थिरुविदाइमरुथुर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दी है। कथीर न्यूज़ (kathir news) की रिपोर्ट के मुताबिक़ मंदिर के कोष विभाग ने तमाम शिकायतों के बावजूद सुरक्षाकर्मियों की तैनाती नहीं करवाई। मंदिर में पूजा-पाठ करने वाले श्रद्धालुओं का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही की वजह से चोरी की यह घटना हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -