Homeदेश-समाज'पाकिस्तान कुछ नहीं कर सकता': हिज्बुल आतंकी जावेद मट्टू और मुदस्सिर हुसैन के घरों...

‘पाकिस्तान कुछ नहीं कर सकता’: हिज्बुल आतंकी जावेद मट्टू और मुदस्सिर हुसैन के घरों पर लहराया तिरंगा, Video वायरल

मैं दिल से तिरंगा फहरा रहा हूँ, मेरे ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं है। सारे जहां से अच्छा, हिंदोस्तां हमारा, हम बुलबुले हैं इसके, ये गुलिस्तां हमारा। यहाँ विकास हो रहा है। मैं पहली बार 14 अगस्त को अपनी दुकान पर बैठा हूँ, लेकिन पहले 2-3 दिनों तक सब कुछ बंद रहता था।"

देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस से पहले एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी जावेद मट्टू का भाई रईस अपने घर की बालकनी से तिरंगा लहराते दिख रहा है। रईस ने जम्मू-कश्मीर के सोपोर के अपने घर पर तिरंगा फहराया। इसी तरह किश्तवाड़ में एक अन्य हिज्बुल आतंकी मुदस्सिर हुसैन के परिजन भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बने हैं।

जावेद मट्टू हिज्बुल का सक्रिय आतंकवादी है। वह फिलहाल पाकिस्तान में है। उसके भाई रईस मट्टू ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया है कि उसने अपने दिल से दिल से झंडा लहराया। उसने ऐसा अपनी मर्जी से किया है। उस पर इसके लिए किसी तरह का दबाव नहीं था। रईस ने कहा कि मैं पूरे देश को संदेश देता हूं कि वे कश्मीर घाटी में आएँ।

रईस मट्टू ने कहा;

“मैं दिल से तिरंगा फहरा रहा हूँ, मेरे ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं है। सारे जहां से अच्छा, हिंदोस्तां हमारा, हम बुलबुले हैं इसके, ये गुलिस्तां हमारा। यहाँ विकास हो रहा है। मैं पहली बार 14 अगस्त को अपनी दुकान पर बैठा हूँ, लेकिन पहले 2-3 दिनों तक सब कुछ बंद रहता था। पहले सत्ता में रहने वाली पार्टियाँ सिर्फ खेल खेलतीं थी। मेरा भाई 2009 में उनमें से एक (आतंकी) बन गया। हमें नहीं पता उसके बाद से कि वो कैसा है, कहाँ है। अगर वो जिंदा है, मैं उससे अपील करता हूँ कि वह वापस आ जाए। अब हालात बदल चुके हैं। पाकिस्तान कुछ नहीं कर सकता है। हम हिंदुस्तानी थे, हैं और रहेंगे।”

आतंकी मुदस्सिर हुसैन के परिवार ने लगाई गुहार

हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी मुदस्सिर हुसैन के परिवार ने किश्तवाड़ में अपने घर पर तिरंगा फहराया। हुसैन के पिता तारिक ने कहा, “हमने अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और चाहते हैं कि हर घर में तिरंगा फहराया जाए।” हुसैन की अम्मी ने कहा, “हमने उसका पता जानने की पूरी कोशिश की, पर असफल रहे। सेना को हमारे लिए उसे ढूँढ़ना चाहिए, क्योंकि हम चाहते हैं कि वह वापस आ जाए।” हुसैन घाटी के मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों में से एक है और उस पर 20 लाख का इनाम है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कहीं लहराई तलवारें, कहीं चाकू गोदकर ले ली जान तो कहीं AK-47 दिखा फैलाई दहशत: मुहर्रम पर कई राज्यों में इस्लामी कट्टरपंथियों ने की...

देश के अलग-अलग हिस्सों से मुहर्रम के दौरान विवाद, झड़प और हिंसा की कई घटनाएँ सामने आई हैं। कहीं युवक की हत्या की गई को कहीं पुलिस पर हमला।

लड़कियों को फँसाओ, निकाह से पहले प्रेग्नेंट करो और बच्चा ले लो… क्या है ‘जिहाद अल-अकबर’, जिसके जरिए हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण की साजिश...

पाकिस्तान में बैठे कट्टरपंथी आकाओं ने 'जिहाद अल अकबर' से एक खास एजेंडा तैयार किया है। बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं का धर्मांतरण करवाना है।
- विज्ञापन -