Homeदेश-समाजजिस मोहम्मद वसी के लिए धर्मांतरण कर उमा शर्मा बनी 'फातिमा', उसने ही करंट...

जिस मोहम्मद वसी के लिए धर्मांतरण कर उमा शर्मा बनी ‘फातिमा’, उसने ही करंट का झटका देकर मार डाला: जहाँ दफनाया वहीं सोता था, हत्या से पहले जम कर पीटा

मामला लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ इलाके के हाफिजपुर का है। यहाँ मोहम्मद वसी नाम के शख़्स ने मोहल्ले की ही रहने वाली उमा शर्मा नाम की लड़की को बहलाकर प्रेम जाल में फँसा लिया और उससे शादी कर ली।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मोहम्मद वसी नाम के शख्स ने बिजली का झटका दे कर अपनी बीवी की जान ले ली। उसके बाद लाश को बच्चों के सामने ही कमरे में दफन कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपित की माँ ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने कमरे से लाश निकलवा कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मामला लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ इलाके के हाफिजपुर का है। यहाँ मोहम्मद वसी नाम के शख़्स ने मोहल्ले की ही रहने वाली उमा शर्मा नाम की लड़की को बहलाकर प्रेम जाल में फँसा लिया और उससे शादी कर ली। शादी के बाद मोहम्मद वसी ने उमा का धर्म-परिवर्तन करते हुए उसका नाम बदलकर अक्शा फातिमा रख दिया। दोनों के 2 बच्चे भी हुए।

रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद से ही मोहम्मद वसी अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ता रहता था। चार दिन पहले भी मोहम्मद वसी ने अक्शा फातिमा (उमा शर्मा) के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा किया था। इस बीच उसकी माँ घर पर नहीं थी। रिपोर्ट्स की मानें तो मोहम्मद वसी ने पहले तो पत्नी की पिटाई की जब इससे भी उसका जी नहीं भरा तो करंट लगा कर उसे मार दिया। बिजली के झटकों से जब पत्नी की जान चली गई तो आरोपित ने लाश को बच्चों के सामने ही कमरे में दफना दिया।

हत्या के 2 दिन बाद आरोपित ने अपनी माँ को फोन कर पत्नी के कहीं चले जाने की बात कही। इस पर वसी की माँ कानपुर से लौटीं। माँ के आने के बाद हत्यारे ने पत्नी को जान से मार देने की बात कबूली। वसी की माँ ने अपने वकील से संपर्क किया। वकील के सलाह पर उसकी माँ ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने कमरे से लाश निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंकित शर्मा की हत्या में ताहिर हुसैन समेत 6 दोषी करार: पढ़ें- दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों का वह खूनी सच, जिसे बाकी मीडिया ने...

दिल्ली दंगों की हमारी इस खास रिपोर्ट में ताहिर हुसैन की भयानक साजिश, हिंदुओं पर हुए अत्याचार और एकतरफा मीडिया नैरेटिव का सच उजागर किया गया है।

‘हमारा ताहिर हुसैन बेगुनाह है, अल्लाह जानता है’… अंकित शर्मा के हत्यारे के समर्थन में अब भी खड़े हैं कट्टरपंथी पड़ोसी, पढ़ें- उसके घर...

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद ऑपइंडिया चांद बाग पहुँचा। स्थानीय मुस्लिमों ने कोर्ट के फैसले, दंगों और ताहिर को लेकर क्या कहा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट।
- विज्ञापन -