Tuesday, September 24, 2024
Homeदेश-समाजरफीक खान सपा की लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव, नौशाद खान सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ...

रफीक खान सपा की लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव, नौशाद खान सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष… चला रहे थे जाली नोटों का गैंग, जमीनों पर कब्जा करने के भी उस्ताद

कुशीनगर में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें समाजवादी पार्टी के दो राष्ट्रीय स्तर के नेता, रफीक खान और नौशाद, सहित 10 मुस्लिम आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर नकली नोटों की तस्करी, अवैध हथियार रखने और गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जा करने के आरोप हैं।

उत्तर प्रदेश की कुशीनगर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें समाजवादी पार्टी के दो राष्ट्रीय स्तर के नेता, रफीक खान और नौशाद, सहित 10 मुस्लिम आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर नकली नोटों की तस्करी, अवैध हथियार रखने, और गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जा करने के आरोप हैं।

रफीक और नौशाद के अलावा रफी अंसारी, लादेन उर्फ़ औरंगजेब, शेख जमालुद्दीन, रियाजुद्दीन, रेहान, हासिम, सेराज हशमती और परवेज़ इलाही भी पकड़े गए हैं। इसमें से रफ़ीक खान और नौशाद समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी हैं। इन आरोपितों के पास से नकली नोटों की खेप के अलावा अवैध हथियारों के साथ दर्जनों सिम, मोबाइल, फर्जी पहचान पत्र, लक्जरी गाड़ियाँ व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुई हैं।

यह घटना कुशीनगर जिले के थानाक्षेत्र तरयासुजान की है। जहाँ पुलिस ने सोमवार (23 सितंबर 2024) को कार्रवाई करते हुए इतने बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने नकली नोटों की छपाई की एक सूचना पर टीम बना कर एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी। इस टीम में 2 थानों सहित साइबर सेल के भी स्टाफ शामिल थे। दबिश के दौरान आरोपितों को पकड़ा और तलाशी ली। इन सभी के पास से न सिर्फ नकली नोटों बल्कि अवैध हथियारों का भी जखीरा बरामद हुआ।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों के पास से 5 लाख 62 हजार रुपए के नकली नोट मिले हैं। इन रूपयों को हूबहू असली नोटों की तरह छापा गया था। इसी के साथ असली 1 लाख 10 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। इन रुपयों का नकली नोटों से सौदा किया गया था। आरोपितों के पास 3 हजार मूल्य की नेपाली मुद्रा भी मिली है। जाली नोटों की तस्करी के साथ ये आरोपित आपराधिक कृत्यों को भी अंजाम देते थे।

पुलिस ने नकली, असली व नेपाली नोटों के साथ इस गिरोह के पास से 10 तमंचे, 30 जिन्दा व 12 दगे कारतूस, 4 सुतली बम भी बरामद करने में सफलता पाई है। इनके पास से अपराध में प्रयोग हुए 13 मोबाइल फोन, 26 फर्जी सिम, 13 फर्जी आधार कार्ड, 10 ATM कार्ड और 4 लैपटॉप भी बरामद हुए। ये सभी आरोपित लक्जरी कारों के भी शौक़ीन हैं।

आरोपितों के पास एक स्कार्पियो व एक अन्य वीनस कार भी मिली है जिसे सीज कर दिया गया है। इन सभी आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 179 व 62 (2) के साथ आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कुशीनगर पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपित लोगों को डराने-धमकाने सहित गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्ज़े जैसे आपराधिक कृत्यों में शामिल हैं।

पुलिस इन सभी के नेटवर्क और और ज्यादा जानकारियाँ जुटाने में लगी हुई है। इन आरोपितों को जब कोर्ट में पेश किया गया तो अधिकतर के पैरों में पट्टी बंधी मिली। इसमें से कुछ को व्हीलचेयर पर लाया गया था। आरोपित पुलिस को देख कर रोते हुए हाथ जोड़ रहे थे।

नौशाद और रफी का सपा कनेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पकड़े गए आरोपितों में नौशाद और रफीक खान का समाजवादी पार्टी से कनेक्शन है। रफीक खान सपा की लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव है। अखिलेश यादव के साथ उसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। रफीक खान ही इस गिरोह का मास्टरमाइंड है। दूसरा आरोपित नौशाद खान समाजवादी पार्टी की सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष है। वह भी अक्सर सपा के बड़े मंचों पर दिखाई देता है।

भारतीय जनता पार्टी ने नकली नोटों के इस आपराधिक गिरोह में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों का नाम आने पर तंज कसा है। उत्तर प्रदेश भाजपा के आधिकारिक हैंडल से सवाल किया गया है कि अब अखिलेश यादव इनका बचाव कैसे करेंगे ?” एक न्यूज़ चैनल की क्लिप शेयर करते हुए भाजपा ने वीडियो में ‘लाल टोपी के काले कारनामों का एक और खुलासा’ और ‘अंतरराष्ट्रीय सरगना निकला सपा नेपा’ जैसे कैप्शन भी दिए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सिद्दारमैया जमीन घोटाले से पूरी तरह अलग थे यह विश्वास करना मुश्किल: कर्नाटक हाई कोर्ट, कॉन्ग्रेसी CM पर चलेगा केस; जानिए क्या है MUDA...

कर्नाटक हाई कोर्ट ने CM सिद्दारमैया की याचिका रद्द कर दी है। हाई कोर्ट ने राज्यपाल की MUDA मामले में दी गई मंजूरी को बरकरार रखा है।

खतना, नमाज, इस्लाम… कहानी 10 साल की उम्र में गायब हुए ‘सत्यम’ को कबाड़ी ‘समीर खान’ बनाने की, ब्रेनवॉश ऐसा कि अब अपने परिवार...

सत्यम जब गायब हुआ तब 10 साल का था। 19 साल बाद समीर खान बना मिला। मुस्लिम बनाने वाला राशिद एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार। धर्मांतरण की पूरी डिटेल।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -