Homeदेश-समाज9 साल की दलित बच्ची को शाहनवाज़ ने बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने...

9 साल की दलित बच्ची को शाहनवाज़ ने बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

9 वर्षीय बच्ची के पिता ने बताया कि उनके इलाक़े के मूल निवासी शाहनवाज़ ने अपनी बेटी को कुछ कपड़े देने के लिए बुलाया। वह उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजमंदिर इलाक़े में शनिवार (8 जून) को एक 9 वर्षीय दलित बच्ची के साथ एक युवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया, जिसे बच्ची के परिवार वालों ने रंगे हाथ पकड़ा।

लड़की के परिवार के सदस्य पीड़ित बच्ची को लेकर कोतवाली थाने पहुँचे। ख़बर के अनुसार, आरोपित की पहचान शाहनवाज़ के रूप में उजागर हुई। इंस्पेक्टर शरद त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 511 (दंडनीय अपराध), 325 एससी/ एसटी अधिनियम और 7/8 POCSO के तहत FIR दर्ज कर लिया है और शाहनवाज़ को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

वहीं, 9 वर्षीय बच्ची के पिता ने बताया कि उनके इलाक़े के मूल निवासी शाहनवाज़ ने अपनी बेटी को कुछ कपड़े देने के लिए बुलाया। जब वो मासूम बच्ची शाहनवाज़ के पास पहुँची तो वह उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। जब बच्ची रोने लगी तो उसने उसे अपने कमरे के बाहर धकेल दिया। बाद में, लड़की घर लौट आई और परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके माता-पिता ने शाहनवाज़ को पकड़ लिया और उसे पुलिस स्टेशन ले गए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कहीं लहराई तलवारें, कहीं चाकू गोदकर ले ली जान तो कहीं AK-47 दिखा फैलाई दहशत: मुहर्रम पर कई राज्यों में इस्लामी कट्टरपंथियों ने की...

देश के अलग-अलग हिस्सों से मुहर्रम के दौरान विवाद, झड़प और हिंसा की कई घटनाएँ सामने आई हैं। कहीं युवक की हत्या की गई को कहीं पुलिस पर हमला।

लड़कियों को फँसाओ, निकाह से पहले प्रेग्नेंट करो और बच्चा ले लो… क्या है ‘जिहाद अल-अकबर’, जिसके जरिए हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण की साजिश...

पाकिस्तान में बैठे कट्टरपंथी आकाओं ने 'जिहाद अल अकबर' से एक खास एजेंडा तैयार किया है। बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं का धर्मांतरण करवाना है।
- विज्ञापन -