Tuesday, September 17, 2024
Homeदेश-समाजचंगेज खान ने OBC महिला का किया यौन शोषण, उठा रहा था दलित विधवा...

चंगेज खान ने OBC महिला का किया यौन शोषण, उठा रहा था दलित विधवा को… हुई दम भर पिटाई: आरोपित के समर्थन में मुस्लिम भीड़ + भीम आर्मी, घेरा थाना

चंगेज खान अपने भाई अमजद के साथ मिल कर दलित विधवा के अपहरण का प्रयास कर रहा था। हिन्दू संगठन से जुड़े एक सदस्य ने यह देख लिया और विरोध शुरू कर दिया। तभी चंगेज ने उस पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। भागने के लिए तमंचा भी लहराया और गोली चलाने का प्रयास करने लगा।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गुस्साई भीड़ और चंगेज खान नामक युवक के बीच मारपीट हो रही है। पुलिस ने इस घटना पर FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। घटना रविवार (1 सितंबर 2024) की है। चंगेज खान पर एक हिन्दू महिला से घर में घुस कर छेड़खानी की FIR पहले से दर्ज है। हालाँकि मुस्लिम समुदाय की एक भीड़ ने पीड़िता महिला के बजाय चंगेज के समर्थन में प्रदर्शन किया है। ऑपइंडिया ने इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन की।

वायरल वीडियो लगभग 2 मिनट 20 सेकेंड का है। इसे इस्लामी हैंडल चंगेज की ‘मॉब लिंचिंग’ बताते हुए शेयर कर रहे हैं। वीडियो में शुरुआत में नोकझोक के बाद भीड़ द्वारा चंगेज खान की पिटाई की जाती है। वीडियो के अंत में चंगेज अपनी किसी हरकत पर माफ़ी भी माँग रहा है। पीलीभीत पुलिस के मुताबिक इस मामले में केस दर्ज करके जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

चंगेज की अम्मी ने दर्ज करवाई है FIR

चंगेज की अम्मी कैसर जहाँ ने गुरुवार (5 सितंबर 2024) को इस घटना की FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने इसे रविवार (1 सितंबर) का मामला बताया। अपने बेटे को रोजी-रोटी कमाने वाला बताते हुए केसर जहाँ ने पिटाई का आरोप संजय मिश्रा, राजू राठौर, धीरज और दीपक सहित 10 अज्ञात लोगों पर लगाया है। केसर जहाँ की शिकायत में इन आरोपितों पर पुलिस को गाली देने, चंगेज की बाइक तोड़ने जैसे कई आरोप लगाए गए हैं।

यह केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191 (2), 191 (3), 190, 109, 140 (1), 351 (3), 309 (4) और 324 (4) के तहत दर्ज हुआ है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। हालाँकि पूरी शिकायत में केसर जहाँ ने चंगेज की पिटाई की वजह नहीं बताई है।

दलित महिला से कर रहा था जबरदस्ती, पहला हमला उसने किया

केसर जहाँ की FIR में जिस संजय मिश्रा को मुख्य आरोपित बताया गया है, ऑपइंडिया ने उनसे बात करके उनका पक्ष जाना। संजय मिश्रा का दावा है कि चंगेज पिछले लम्बे समय से दलित वर्ग की एक विधवा महिला को परेशान कर रहा था। पीड़िता लगातार चंगेज को अनदेखा कर रही थी। हालाँकि चंगेज की आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। बकौल संजय मिश्रा घटना के दिन 1 सितंबर को चंगेज अपने भाई अमजद के साथ मिल कर रास्ते में पीड़िता के अपहरण का प्रयास कर रहा था। इस हरकत को हिन्दू संगठन से जुड़े एक सदस्य ने देख लिया और विरोध शुरू कर दिया।

संजय का आरोप है कि विरोध कर रहे व्यक्ति को अकेला देख कर चंगेज ने उस पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। जब इस कोशिश में वह नाकाम रहा तो उसने हाथ में तमंचा लहराया और गोली चलाने का प्रयास करने लगा। चंगेज के साथ इस हरकत में उसका भाई अमजद भी शामिल बताया गया। संजय का दावा है कि हिन्दू संगठन के सदस्यों की तरफ से आत्मरक्षा में प्रयास किए गए, जो बाद में बड़े विवाद के तौर पर बदल गया। उन्होंने चंगेज पर SC/ST एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की माँग की है।

बहन ने हिन्दू युवक और भाई ने नेपाली लड़की को कबूल करवाया इस्लाम

संजय मिश्रा का दावा है कि चंगेज का पूरा परिवार हिन्दू विरोधी कार्यों में संलिप्त है। उन्होंने बताया कि चंगेज की बहन का शर्मा समुदाय के लड़के से अफेयर था। दावा है कि पहले उस युवक की प्रॉपर्टी आदि बारी-बारी से बिकवाई गई और बाद में उसे इस्लाम कबूल करवा दिया गया। दूसरी तरफ चंगेज के एक भाई पर भी संजय मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उसने नेपाल की रहने वाली हिन्दू लड़की को भारत में लाकर न सिर्फ खुद कई बार रेप किया बल्कि अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी संबंध बनाने पर मजबूर किया।

संजय मिश्रा आगे बताते हैं कि इसी प्रताड़ना से मजबूर होकर नेपाली लड़की ने पहले जहर खाकर मरने की कोशिश की लेकिन बच जाने पर वो जैसे-तैसे नेपाल लौट गई। हमें बताया गया कि महज कुछ हजार रुपयों की नौकरी के बावजूद अपने परिवार से साजिशन मिले पैसे से चंगेज खुद को अमीर दिखाते हुए हिन्दू लड़कियों को अपने जाल में फँसाता है। टैक्सी चलाने वाले चंगेज का भाई अमजद हिन्दू समुदाय की महिला सवारियों का मोबाइल नंबर ले लिया करता है। इसके बाद अमजद ये नंबर चंगेज को दे दिया करता है। दावा किया गया कि चंगेज के चंगुल में कम से कम 1 दर्जन हिन्दू लड़कियाँ फँसी हैं।

छेड़खानी करने हिन्दू महिला के घर में घुस गया था चंगेज

चंगेज के खिलाफ एक और FIR पीलीभीत के ही पूरनपुर थाने में 3 सितंबर 2024 को दर्ज हुई है। यह FIR OBC समुदाय की एक हिन्दू महिला ने दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि चंगेज पिछले लम्बे समय से उनको गंदे-गंदे इशारे कर रहा है। कहीं आते-जाते वह पीड़िता पर अश्लील फब्तियाँ कसता है। एक महीने पहले चंगेज पीड़िता के घर में बदनीयती से घुस गया था। तब पीड़िता घर में अकेली थी, जिस से चंगेज छेड़खानी करने लगा। खुद को बचाने के लिए पीड़िता ने शोर मचा दिया था।

पीड़िता के मुताबिक शोर मचाने से चंगेज नाराज हो गया था। उसने महिला को जान से मार डालने की धमकी दी और वहाँ से भाग गया था। तब पीड़िता ने चंगेज पर कड़ी कार्रवाई की माँग उठाई थी। पुलिस ने यह केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 351 (3) के तहत दर्ज किया था। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। पुलिस इस मामले की जाँच कर ही रही थी कि आरोपों के मुताबिक चंगेज का अनुसूचित जाति की एक महिला के साथ अभद्रता का मामला सामने आ गया। इसी मामले पर 1 सितंबर को हिन्दू संगठन के सदस्यों से मारपीट हो गई।

पीड़िताओं के बजाय चंगेज के लिए मुस्लिम भीड़ सड़कों पर

शुक्रवार (6 सितंबर) को मुस्लिम समुदाय के तमाम लोगों ने एकजुट होकर पूरनपुर थाने का घेराव किया। ये सभी चंगेज खान के समर्थन में जुटे थे, जो हिन्दू संगठन के सदस्यों पर एक्शन की माँग कर रहे थे। इन सभी ने बजरंग दल व अन्य हिन्दू संगठनों के सदस्यों को काफी भला-बुरा कहा। भीड़ यह भी आरोप लगा रही थी कि पुलिस प्रशासन पारदर्शिता से काम नहीं कर रहा है। इसी भीड़ ने प्रशासन को अल्टीमेटम भी दिया है कि अगर जल्द ही चंगेज के हमलावरों को जेल नहीं भेजा गया तो उग्र आंदोलन करेंगे।

हैरानी की बात यह भी है कि मुस्लिम भीड़ के अलावा भीम आर्मी भी आरोपित चंगेज खान के समर्थन में ट्वीट कर रही है, प्रशासन को धमकी दे रही है। दलितों, पिछड़ों की कथित समर्थक भीम पार्टी का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष (भीम आर्मी छात्र संघ) जुबेर चौधरी ट्वीट कर लिखता है कि पुलिस-प्रशासन कड़ी कार्यवाही करे वरना आंदोलन किया जाएगा। उसके ट्वीट में यौन शोषण की शिकार दलित-OBC महिला के न्याय के लिए एक शब्द तक का जिक्र नहीं है।

खास बात ये रही कि इस दौरान भीड़ ने एक बार भी चंगेज पर लगे आरोपों की चर्चा नहीं की। पूरे प्रदर्शन में कहीं भी यह नहीं बोला गया कि चंगेज की हरकतों से पीड़ित महिलाओं को भी न्याय मिलना चाहिए। एक स्थानीय व्यक्ति मनवीर सिंह का तो यहाँ तक दावा है कि धरना प्रदर्शन को लीड कर रहे नूर अहमद अज़हरी नाम के व्यक्ति पर ही पुरनपुर थाने में गैंगस्टर, ठगी, लूट और छेड़खानी जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। मनवीर का दावा है कि अपराधी चंगेज के समर्थन में भीड़ जुटा कर प्रदर्शन कर रहे अजहरी को पूर्व में ज़िला बदर भी घोषित किया जा चुका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

राहुल पाण्डेय
राहुल पाण्डेयhttp://www.opindia.com
धर्म और राष्ट्र की रक्षा को जीवन की प्राथमिकता मानते हुए पत्रकारिता के पथ पर अग्रसर एक प्रशिक्षु। सैनिक व किसान परिवार से संबंधित।

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘हिंदुस्तान में रहना है तो, ख्वाजा-ख्वाजा कहना है’: गणेश पंडाल के आगे इस्लामी कट्टरपंथियों ने लगाए फिलीस्तीन जिंदाबाद के भी नारे, संदिग्ध को पुलिस...

UP के बलरामपुर में गणेश पंडाल के आगे मुस्लिम भीड़ ने फिलिस्तीन समर्थन के साथ लगाए हिंदुस्तान में रहना है तो ख्वाजा ख्वाजा कहना है जैसे नारे

शेख हसीना को हटाने की 2019 से ही चल रही थी साजिश, बांग्लादेश तख्तापलट में लगी थी कई अमेरिकी एजेंसियाँ: रिपोर्ट में दस्तावेजों के...

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाने की योजना 2019 में ही बन गई थी। अमेरिका की अलग-अलग एजेंसियाँ इस काम में लगाई गईं थी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -