Homeदेश-समाजनक्सलियों ने एक ही परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट: घर...

नक्सलियों ने एक ही परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट: घर को बम से उड़ाया, पर्चे में लिखा – ‘सज़ा-ए-मौत के अलावा कोई विकल्प नहीं’

मारे गए लोगों में एक ही घर के दो पुरुष और उनकी पत्नियाँ हैं। इसके बाद गाँव के लोगों में दहशत फैलाने के लिए नक्सलियों ने उस घर को बम से उड़ा दिया और मोटरसाइकिल में भी आग लगा दी।

बिहार के गया जिले में शनिवार (13 नवंबर, 2021) को नक्सलियों ने एक गाँव के एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने गया मुख्यालय से 70 किमी दूर डुमरिया प्रखंड के मौनवार गाँव में इस घटना को अंजाम दिया। मारे गए लोगों में एक ही घर के दो पुरुष और उनकी पत्नियाँ हैं। इसके बाद गाँव के लोगों में दहशत फैलाने के लिए उन्होंने उस घर को बम से उड़ा दिया और मोटरसाइकिल में भी आग लगा दी।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों के निशाने पर गाँव के ही निवासी सरजू सिंह भोक्ता का घर था। नक्सलियों ने घर को घेरने के बाद वहाँ मौजूद सरजू भोक्ता के दो बेटों सत्येंद्र सिंह भोक्ता, महेन्दर सिंह भोक्ता और उनकी पत्नियों को घर से बाहर ही फाँसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नक्सलियों ने गाँव में एक पर्चा भी छोड़ा है। इसमें लिखा है कि भोक्ता के परिवार के लोगों ने चार नक्सलियों को कुछ दिन पहले जहर खिलाकर मार दिया था। इंसानियत के हत्यारे, गद्दारों और विश्वासघातियों को सज़ा-ए-मौत देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। नक्सलियों ने पर्चे में यह भी दावा किया है कि मारे गए नक्सलियों का एनकाउंटर नहीं हुआ था। उन्होंने मारे गए नक्सलियों अमरेश कुमार, सीता कुमार, शिवपूजन कुमार और उदय कुमार के नाम का भी पर्चे में जिक्र किया है।

साभार: हिंदुस्तान

बता दें कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और नक्सलियों के पर्चे को जब्त कर लिया गया। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले नक्सलियों की तालाश में जुट गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -