Homeदेश-समाजमहिला सवारी को कमरे पर ले गया Rapido ड्राइवर शहाबुद्दीन, दोस्त अराफात संग किया...

महिला सवारी को कमरे पर ले गया Rapido ड्राइवर शहाबुद्दीन, दोस्त अराफात संग किया गैंगरेप: कर्नाटक पुलिस ने पकड़ा, कंपनी ने दुख जताया

पीड़िता ने बताया है कि 25 नवम्बर 2022 को वो अपने एक दोस्त के घर पर थी। आधी रात के बाद उसने अपने एक और दोस्त के घर जाने के लिए रैपिडो एप से बाईक बुक की। इसके बाद ड्राइवर के तौर पर शहाबुद्दीन आया और घर छोड़ने की जगह पर उसे अपने दोस्त के यहाँ ले जाकर उससे रेप किया।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक रैपिडो चालक द्वारा महिला सवारी के साथ गैंगरेप की खबर है। आरोप है कि इस घटना में आरोपित का एक साथी भी शामिल है। पीड़िता मूल रूप से केरल की रहने वाली है। मुख्य आरोपित का नाम शहाबुद्दीन बताया जा रहा है वो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। दूसरा आरोपित अराफात शरीफ है। पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार (26 नवम्बर 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना नीलाद्रि नगर की है। केरल निवासी 22 वर्षीया पीड़िता BBA की छात्रा है और बेंगलुरु में एक डिजिटल प्लेटफार्म पर काम करती है। पुलिस को दी गई शिकायत में लड़की ने बताया है कि 25 नवम्बर 2022 को वो अपने एक दोस्त के घर पर थी। आधी रात के बाद उसने अपने एक और दोस्त के घर जाने के लिए रैपिडो एप से बाईक बुक की। आरोप है कि इस दौरान रैपडो चला रहा शहाबुद्दीन लड़की को अपने साथ अपने घर पर ले गया। यहाँ उसने अपने एक अन्य दोस्त अराफात के साथ पीड़िता से गैंगरेप किया। अराफात की मोबाईल रिपेयरिंग की दुकान बताई जा रही है।

इस घटना की जाँच कर रही पुलिस टीम ने बताया कि जब पीड़िता ने रैपिडो बुक की थी तब उसकी हालत ठीक नहीं थी। आरोपित उसे ले कर गंतव्य तक पहुँच गया था लेकिन वो उतर पाने की हालात में नहीं थी। आरोपित का कहना है कि लड़की ने उस से सिगेरट की माँग की थी। बाद में शहाबुद्दीन लड़की को सिगरेट दिलाने की बात कह कर अपने कमरे पर ले गया। वहाँ उसने अपने दोस्त को सिगरेट ले कर बुलाया। बाद में दोनों ने पीड़िता से रेप किया। आरोपित शहाबुद्दीन बिहार से लगभग 5 साल पहले बेंगलुरु आया था। बताया ये भी जा रहा है कि इस शहाबुद्दीन की एक महिला दोस्त मौके पर मौजूद थी जिसने बीच बचाव की कोई कोशिश नहीं की। पुलिस ने उस महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक घटना के अगले दिन लड़की को अपने साथ गलत होने का आभास हुआ। लड़की ने सेंत जोन्स अस्पताल में अपना इलाज करवाया और रविवार (27 नवम्बर) को इसकी शिकायत पुलिस में की। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपितों का पुराना रिकॉर्ड भी खँगाल रही है। रैपिडो ने इस घटना पर दुःख जताते हुए पीड़िता के साथ अपनी सहानभूति जताई है। रैपिडो कम्पनी ने पुलिस जाँच में भी पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -