Homeदेश-समाजराजद विधायक के पुत्र ने खोमचे वाले को खाने का स्वाद पसंद न...

राजद विधायक के पुत्र ने खोमचे वाले को खाने का स्वाद पसंद न आने पर बुरी तरह पीटा

'विधायक जी के बेटे' अंकित को उसका बनाया खाना पसंद नहीं आया था। माथे पर गहरी चोट खाए रजत को डिहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा।

बिहार में जब लालू यादव की राजद सत्ता में थी तो उस समय के कालखंड को ‘जंगलराज’ कहा जाता था। और अब वही ‘जंगली’ सत्ता से बाहर तो कर दिए गए हैं लेकिन बिहार में उनकी गुंडागर्दी पर इसका फर्क नहीं दिख रहा है। राजद विधायक के बेटे पर आरोप है कि उसने एक खोमचा लगाने वाले युवक को पीट-पीट कर केवल इसलिए मरणासन्न कर दिया क्योंकि उसका बनाया खाना विधायक जी के बेटे को पसंद नहीं आया था। यही नहीं, ‘विधायक-पुत्र’ पर पहले भी ऐसी ही गुंडागर्दी का आरोप लग चुका है।

पिता डॉक्टर, बेटा बना जानलेवा

अंकित कुमार के पिता विधायक अशोक कुमार पेशे से डॉक्टर हैं, यानि जान बचाने वाले- लेकिन बेटा उनका लोगों के लिए प्राणघातक बनता दिख रहा है। आरोप के अनुसार अंकित ने रजत केसरी नामक युवक को इतना मारा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। रिपोर्टों के अनुसार रजत की ‘गलती’ खाली इतनी थी कि ‘विधायक जी के बेटे’ अंकित को उसका बनाया खाना पसंद नहीं आया था। माथे पर गहरी चोट खाए रजत को डिहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा

रजत के होश में आने पर उसका बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने अंकित और उसके दोस्तों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दायर किया है। रजत ने बताया कि राजद विधायक के होटल के सामने चल रहे उसके खोमचे पर से अंकित और उसके दोस्तों ने खाने-पीने का कुछ सामान मँगाया था। खाना विधायक-पुत्र को न पसंद आने पर विवाद हुआ जिसके बाद विधायक के बेटे और उसके दोस्तों ने बेरहमी से पीट-पीट कर बेहोश कर दिया। सदर एएसपी राजेश कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है। जाँच के मुताबिक कार्रवाई होगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -