Homeदेश-समाजशबाना आजमी से ऑनलाइन ठगी: पैसा भी ले लिया और शराब भी नहीं दिया,...

शबाना आजमी से ऑनलाइन ठगी: पैसा भी ले लिया और शराब भी नहीं दिया, अब फोन भी नहीं उठा रहे

जिस Living Liquidz की बात शबाना आजमी कर रही हैं वह मुंबई का एक प्रसिद्ध एल्कोहल डिलीवरी प्लेटफॉर्म है। यहाँ खरीददार स्पिरिट, वाइन, बियर, आरटीडी और मिक्सर जैसी वस्तुओं का ऑर्डर से सकते हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई हैं। उन्होंने शराब की डिलिवरी करने वाली एक जानी-मानी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के नाम पर ऑर्डर किया। एडवांस में पेमेंट भी कर दिया। लेकिन, उन्हें डिलिवरी नहीं मिली। धोखाधड़ी का अहसास होने पर आजमी ने ट्वीट कर पूरे मामले की जानकारी दीहै और मुंबई पुलिस से कार्रवाई की माँग की।

ट्वीट में बताया है कि उन्होंने Living Liquidz से कुछ सामान ऑर्डर किया था। उसका एडवांस में पेमेंट भी कर दिया। जब सामान की डिलीवरी नहीं हुई तो उन्होंने फोन किया। लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं किया जा रहा है।

ट्वीट में आजमी ने पेटीएम पेमेंट बैंक के उस एकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड की जानकारी दी जिस पर पैसा भेजा था। साथ ही फैंस से ऐसे धोखेबाजों से सावधान रहने को भी कहा है। आजमी ने यह नहीं बताया है कि उन्होंने कितना भुगतान किया है। कई यूजर्स ने उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है। उन्हें बताया है कि अक्सर शराब स्टोर्स के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अपना कॉन्टैक्ट नंबर दर्ज कर देते हैं जिससे लोग धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं।

बाद में ट्वीट कर उन्होंने बताया कि उनकी Living Liquidz के मालिक से बात हुई है। उन्होंने बताया है कि उनके साथ फ्रॉड करने वालों का Living Liquidz से कोई लेना-देना नहीं है।  

ज्ञात हो कि जिस Living Liquidz की बात शबाना आजमी कर रही हैं वह मुंबई का एक प्रसिद्ध एल्कोहल डिलीवरी प्लेटफॉर्म है। यहाँ खरीददार स्पिरिट, वाइन, बियर, आरटीडी और मिक्सर जैसी वस्तुओं का ऑर्डर से सकते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -