Homeदेश-समाजकश्मीर में आतंकियों ने पुलिसकर्मी और 7 साल की बेटी को गोलियों से भूना:...

कश्मीर में आतंकियों ने पुलिसकर्मी और 7 साल की बेटी को गोलियों से भूना: पिता की मौत, बच्ची का चल रहा है इलाज

सौरा इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस के पुलिसकर्मी पर आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ गालियाँ चलाई। गोलीबारी में कादरी गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के सौरा इलाके में मंगलवार (24 मई, 2022) को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। उनकी पहचान सैफुल्ला कादरी (अब्बा का नाम मोहम्मद सैयद कादरी) के रूप में हुई है। इस हमले में पुलिसकर्मी की सात साल की बेटी भी घायल हो गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंचर सौरा के पास आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी पर गोलीबारी की। गंभीर हालत में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरा इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस के पुलिसकर्मी पर आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ गालियाँ चलाई। गोलीबारी में कादरी गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हमले में उनकी बेटी भी गंभीर रूप ये घायल हुई है, जिसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहाँ उसका इलाज चल रहा है। इस बीच वरिष्ठ डॉ जी एच यातू ने बताया कि पुलिसकर्मी को अस्पताल में मृत लाया गया था, जबकि उसकी बेटी की हालत स्थिर है।

बताया जा रहा है कि गोलाबारी की आवाज सुनने के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों पर जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकी वहाँ से भागने में कामयाब रहे। सुरक्षाबलों ने इस इलाके को घेर लिया है और आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले आतंकियों ने बडगाम ज‍िले में 12 मई को राजस्व विभाग के एक कर्मचारी पर ताबड़तोड़ गोलियाँ चलाकर उनकी हत्या कर दी थी। यह घटना मध्य कश्मीर के चदूरा में तहसीलदार कार्यालय में हुई थी। मृतक की पहचान कश्मीरी पंडित राहुल भट के रूप में हुई थी। वहीं, 7 मई 2022 को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक पुलिसकर्मी गुलाम हसन को गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके तुरंत बाद घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -