Homeदेश-समाजCCTV, ड्रोन और 200 फोटोग्राफर: जुमे की नमाज को लेकर UP सतर्क, हैदराबाद के...

CCTV, ड्रोन और 200 फोटोग्राफर: जुमे की नमाज को लेकर UP सतर्क, हैदराबाद के BJP विधायक बोले- पत्थरबाजी वाले मस्जिद सील हों

भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के पैगंबर मुहम्मद पर कथित बयान को लेकर 10 जून 2022 को जुमे की नमाज के बाद इस्लामिक कट्टरपंथियों ने कई राज्यों में व्यापक हिंसा की थी। इनमें उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार आदि राज्य शामिल हैं।

इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद पर कथित बयान के विरोध में जुमे की नमाज के बाद कट्टरपंथियों की हिंसा को देखते हुए सरकार सतर्क है। तेलंगाना में बीजेपी के फायरब्रांड विधायक राजा सिंह ने 17 जून को जुमे को लेकर आगाह किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस्लामिक कट्टरपंथ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया है।

बीजेपी के विधायक राजा सिंह ने कहा, “कल जुमा है। जिस मस्जिद से जुमे की नमाज के बाद पत्थरबाज निकलते हैं, उस मस्जिद के इमाम को गिरफ्तार करना चाहिए और मस्जिद को भी सील करना चाहिए।” राजा सिंह हैदराबाद के गोशमहल से विधायक हैं।

इसी तरह से उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) ने भी जुमे को देखते हुए कमर कस लिया है। कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। आरएएफ, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है।

प्रदेश के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा है कि धर्मगुरुओं से बात की गई है। पिछली बार के बवाल को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरे के जरिए आसमान से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा, कुछ सेलेक्टिव जगहों की फोटोग्राफी के लिए 200 फोटोग्राफरों की टीम को लगाया गया है।

इसी क्रम में गोरखपुर के सिटी एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा है कि पिछले सप्ताह की तरह ही इस बार भी जुमे की नमाज के लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही है। ड्रोन के माध्यम से कुछ घरों को चिन्हित किया है, जिनकी छतों पर पत्थर मिले हैं। उन्हें नोटिस देकर पत्थर हटवा दिए गए।

गौरतलब है कि भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के पैगंबर मुहम्मद पर कथित बयान को लेकर 10 जून 2022 को जुमे की नमाज के बाद इस्लामिक कट्टरपंथियों ने कई राज्यों में व्यापक हिंसा की थी। इनमें उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार आदि राज्य शामिल हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -