Homeदेश-समाजपुरी रथयात्रा: लाखों की भीड़ के बीच से भी वॉलिंटियर्स ने ऐम्बूलेंस के लिए...

पुरी रथयात्रा: लाखों की भीड़ के बीच से भी वॉलिंटियर्स ने ऐम्बूलेंस के लिए रास्ता बना पेश की मिसाल, देखें VIDEO

हर साल आषाढ़ माह में भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। यह रथयात्रा उनकी मौसी के घर गुंडीचा मंदिर तक पहुँचती है जहाँ अगले 9 दिनों तक उनके दर्शन करने देश-विदेश से भक्तजन आते हैं।

ओडिशा के पुरी में रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की काफ़ी भीड़ उमड़ती है। भक्तों की इस भीड़ में पाँव रखने की जगह बड़ी मुश्किल से बन पाती है। ऐसी तंग स्थिति में भी भक्तों ने एक ऐसी मिसाल पेश की जिसकी जितनी तारीफ़ की जाए वो कम ही होगी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर इस रथयात्रा का एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें 1200 वॉलिंटियर्स द्वारा ऐम्बूलेंस के लिए ऐसा नायाब रास्ता बनाया गया जिससे रथयात्रा के दौरान वहाँ से गुज़रने वाले मरीज़ों को किसी भी तरह की तकलीफ़ का सामना ना करना पड़े।

इस वीडियो को पुरी के एसपी ने ख़ुद ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, “1200 वॉलिंटियर्स, 10 संगठनों और घंटों की मेहनत के बाद रथयात्रा 2019 के दौरान ऐम्बुलेंस की सरल गतिविधि के लिए ह्युमन कॉरिडोर बनाना संभव हो पाया।”

ग़ौरतलब है कि हर साल आषाढ़ माह में भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। यह रथयात्रा उनकी मौसी के घर गुंडीचा मंदिर तक पहुँचती है जहाँ अगले 9 दिनों तक उनके दर्शन करने देश-विदेश से भक्तजन आते हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफ़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। ट्विटर यूज़र्स ने वॉलिंटियर्स के इस अनोखे अंदाज़ की जमकर तारीफ़ की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -