नवादा में रामनवमी जुलूस पर हिंसा केस में ‘चड्ढा गैंग’ के सरगना की तलाश: अब तक 20 उपद्रवी गिरफ्तार, मुस्लिम भीड़ ने बनाया था हिन्दू श्रद्धालुओं को निशाना

बिहार के नवादा में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए हिंसा के मामले में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही 50 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है और 100 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक जाँच के दौरान चड्डा गैंग के खिलाफ सबूत मिले हैं जिसके सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनलोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। दरअसल रामनवमी की जुलूस पर इनलोगों ने पत्थर बरसाए थे। पुलिस अब पता लगा रही है कि ये गैंग कहाँ से संचालित होती है और इसका सरगना कौन है।

क्या था मामला

शनिवार (28 मार्च) को बिहार के नवादा जिले के रोह बाजार इलाके में राम नवमी के जुलूस पर मुस्लिम भीड़ ने हमला कर दिया । बताया जाता है कि जब हिंदू जुलूस लोअर बाजार से दुर्गा स्थान की ओर बढ़ रहा था, तब पुराने बाजार में जामा मस्जिद के पास सड़क पर मुस्लिम भीड़ ने हिंदुओं पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी के कारण भगदड़ मच गई। खबरों के अनुसार, इस इस्लामी हमले में पुलिस अधिकारियों को भी निशाना बनाया गया।

पत्थरबाजी के कारण भगदड़ मच गई और पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए। जुलूस के जाने के बाद, लगभग 500 मीटर दूर एक बाजार में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं। खबरों के अनुसार, एक टेम्पो, एक कार और एक ठेला क्षतिग्रस्त कर आग लगा दी गई। एक कपड़ों की दुकान सहित लगभग पांच प्रतिष्ठानों में आग लगा दी गई।