इससे पहले यूपी के सहारनपुर से डॉक्टर आदिल अहमद राथर को जैश ए मोहम्मद से संबंधों के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। वह अंबाला रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में काम करता था। अनंतनाग का रहने वाला ये डॉक्टर जैश ए मोहम्मद के नेटवर्क को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश कर रहा था। उससे ही फरीदाबाद के डॉक्टर शकील की जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस को मिली।
कमरे में सामान रखता था डॉक्टर शकील
उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में शकील के फरीदाबाद में रहने की जानकारी मिली थी।वह भाड़े में कमरा लिया था। इसका इस्तेमाल सामान रखने के लिए करता था। उसके कमरे से 14 बैग बरामद किए गए हैं। इसमें 300 किलो विस्फोटक, एके 47 राइफल, कारतूस और कैमिकल बरामद हुए हैं।
बताया जा रहा है कि करीब 3 महीने पहले डॉक्टर शकील ने ये कमरा किराए पर लिया था। छापेमारी के लिए 10 से 12 गाड़ियाँ पहुँची थी। इस मामले में जम्मू कश्मीर, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश तक तार जुड़े हुए हैं। इससे पहले गुजरात से तीन आतंकी पकड़ाए थे।

