अल-जजीरा का पत्रकार बनकर हमास का टेररिस्ट सेल चलाता था अनस-अल-शरीफ, इजरायली डिफेंस फोर्स ने गाजा में मार गिराया: 4 साथी भी ढेर

इजरायल के गाजा पर हमले में रविवार (10 अगस्त 2025) को अनस अल शरीफ और उसके 4 सहयोगी मारे गए हैं। अल शरीफ का नाम इजरायल ने पहले ही हमास के आतंकी के रूप में घोषित कर चुका था, जो अल जजीरा के पत्रकार के रूप में रह रहा था। इजरायल ने खुलासा किया था कि अल जजीरा के 6 पत्रकार असल में आतंकी हैं।

अल जजीरा ने पुष्टि की है, “अनस अल शरीफ, मोहम्मद करीकेह और कैमरामैन अब्राहिम जहर, मोहम्मद नोफाल और मोइमिन अलीवा इस हमले में मारे गए हैं।” नेटवर्क का कहना है कि 2023 में गाजा पर इजरायली हमले में अब तक 10 पत्रकारों की मौत हो गई है।

हमले के तुरंत बाद इजरायली सेना ने बयान जारी कर अनस अल शरीफ को निशाना बनाने की बात मानी। इजरायल के मुताबिक, “अल शरीफ हमास के टेरेरिस्ट सेल का प्रमुख था और इजरायल के नागरिकों और आईडीएफ पर रॉकेट से हुए हमलों के लिए जिम्मेदार था।” इजरायल ने कहा है कि खुफिया सूत्रों से जानकारी मिलने और गाजा में मिले कई दस्तावेजों से ये पता चला था कि अल शरीफ हमास का सदस्य था।