‘बम से उड़ा देंगे’: अब गुरुग्राम और चंडीगढ़ के स्कूलों को मिली ब्लास्ट की धमकी, जाँच में जुटीं एजेंसियाँ

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ई-मेल के जरिेए स्कूल को मिली है। इससे स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

ये स्कूल हैं- डीएलएफ फेज-1 का कुनस्कापालन स्कूल, सेक्टर-53 में स्थित लैंसर्स स्कूल, सेक्टर-64 का हेरिटेज एक्सपीरियंसियल लर्निंग स्कूल और सेक्टर 50 में मौजूद मानव रचना के साथ-साथ पाथवेज वर्ल्ड स्कूल, जो बादशाह में स्थित है।

स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, इन स्कूलों को ई-मेल के जरिए बुधवार सुबह करीब 7 बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीमें, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड भी घटनास्थल पर पहुँचे।

स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु किसी भी स्कूल से बरामद नहीं किया गया है। स्कूल के कर्मचारियों, शिक्षकों और बच्चों को सुरक्षा के लिहाज से स्कूल से दूर भेज दिया गया है।