फिल्म धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा रही है। दुनिया भर में फिल्म ने ₹1000 करोड़ की कमाई पूरी कर ली है। ऐसे में इंटरनेट पर फिल्म को लेकर गलत धारणाएँ फैलाने के लिए AI वीडियो और फोटो खूब वायरल हो रही है। इससे नाराज फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने चेतावनी जारी की है।
🙏@RanveerOfficial @rampalarjun @duttsanjay @ActorMadhavan #AkshayeKhanna #SaraArjun @bolbedibol @AdityaDharFilms #JyotiDeshpande @LokeshDharB62 @jiostudios @B62Studios @TSeries @JioHotstar @StarGoldIndia pic.twitter.com/VMCS4ImdG4
— Aditya Dhar (@AdityaDharFilms) March 26, 2026
आदित्य धर ने कहा, “धुरंधर द रिवेंज को देश और दुनिया भर के दर्शकों से मिले अपार प्यार के लिए मैं तहे दिल से आभारी और ऋणी हूँ।” धर ने कहा कि उन्हें यह जानकारी मिली है कि कुछ लोग आधिकारित तौर पर जारी प्रचार कंटेंट को बदलकर AI की मदद से झूठी और भ्रामक तस्वीरें बना रहे हैं। खासकर उन्होंने रणवीर सिंह के किरदार हमजा उर्फ जसकिरत सिंह की फेक AI वीडियो बनाकर ईशनिंदा फैलाने वाले लोगों को जवाब दिया है।
रणवीर सिंह की पगड़ी बाँधे सिगरेट पीने वाली AI इमेज पर बोले आदित्य धर
दरअसल, सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का फिल्म में किरदार हमजा उर्फ जसकिरत सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किरदार ने पगड़ी पहनी है और वह सिगरेट पीते दिखा रहा है। इस पर डायरेक्टर आदित्य धर ने कहा कि यह जानबूझकर बनाया गया झूठ है, जिसे फसाद फैलाने और भड़काने के लिए फैलाया गया है।
आदित्य धर ने कहा, “एक झूठी तस्वीर में गलत तरीके से दिखाया गया है कि हमजा उर्फ जसकिरत पगड़ी पहनकर सिगरेट पी रहा है। यह बिल्कुल सच नहीं है और हमारे फिल्म या किसी भी आधिकारिक कंटेन्ट का हिस्सा नहीं है। यह जानबूझकर बनाया गया झूठ है, जिसे फसाद फैलाने और भड़काने के लिए किया गया है।”
सिख समुदाय पर बोले आदित्य धर
इस वायरल फेक AI वीडियो को लेकर सिख समुदाय के बीच रोष पैदा हो गया था। इस पर आदित्य धर ने कहा कि वे सिख समुदाय का बहुत सम्मान करते हैं।
उन्होंने कहा, “मैं साफ कहना चाहता हूँ कि मैं सिख समुदाय का बहुत सम्मान करता हूँ। फिल्म में हर चीज बहुत संवेदनशीलता, गरिमा और जिम्मेदारी के साथ दिखाई गई है। कोई भी झूठी तस्वीर ये दिखाने की कोशिश कर रही है कि ऐसा नहीं है, यह दुर्भावनापूर्ण और गलत है।”
आदित्य धर की झूठी तस्वीरें फैलाने वालों को चेतावनी
आदित्य धर ने फिल्म को लेकर झूठी तस्वीरें और वीडियो फैलाने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
धर ने कहा, “मैं दर्शकों से अपील करता हूँ कि केवल आधिकारिक कंटेन्ट पर भरोसा करें और फिल्म को उसी तरह देखें जैसे इसे बनाया गया है। AI से बनाई गई झूठी जानकारी पर विश्वास न करें। ऐसे कामों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

