AMU में फिर लगे ‘आजादी’ के नारे, लॉ के छात्रों ने रिजल्ट रोके जाने पर किया हंगामा: सामने आया Video

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट के छात्र-छात्राओं ने भारत-विरोधी नारे लगाए। इसका वीडियो भी सामने आया, जिसमें ‘हम लेकर रहेंगे आजादी’ जैसी नारेबाजी को सुनने को मिली। इस दौरान जब प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने जमकर हंगामा किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्र-छात्राएँ परिमाण रोके जाने से आक्रोशित हैं। BALLB के 5वें सेमेस्टर का परिणाम शनिवार (18 अप्रैल 2026) को जारी किया गया था। कम उपस्थिति होने के चलते 110 में से केवल 80 छात्र-छात्राओं का परिणाम रोक दिया गया। शनिवार को छात्रों ने इसके विरोध में जमकर हंगामा किया।

सोमवार (20 अप्रैल 2026) को यूनिवर्सिटी का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। छात्र-छात्राओं ने दोपहर 12 बजे विभाग के सभी गेट अंदर से बंद कर लिए। किसी को बाहर नहीं निकलने दिया गया। इससे छात्राएँ गर्मी से परेशान हो गईं। कुछ बेहोश होने लगीं। गेट बंद होने से शिक्षक भी परेशान हुए। कुछ छात्रों ने दीवार से कूदकर भी निकलने का प्रयास किया।

एक छात्रा ने अपने पुलिसकर्मी पिता को इसकी जानकारी दी तो सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। पुलिस के पहुँचने के बाद आक्रोशित छात्र-छात्राओं का विरोध जारी रहा। इसी दौरान विभाग के बाहर ‘आजादी’ के नारे भी लगाए गए। आखिरकार प्राक्टोरियल टीम ने सभी को बाहर निकलवाया।