अलीगढ़ के क्वार्सी थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल इमरान खान को एक रेप पीड़िता के साथ अश्लील हरकत और शारीरिक संबंध बनाने की माँग करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी (SSP) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित सिपाही इमरान खान के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पहले एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जाँच इमरान खान कर रहा था। आरोप है कि इमरान ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक बातें कीं और पीड़िता से निजी तस्वीरें माँगीं। सिपाही इमरान खान ने ईद के बहाने होटल में मिलने का दबाव बनाते हुए कहा, “तू भी मुसलमान है और मैं भी मुसलमान हूँ, तुझे मेरे कमरे पर आकर सोना पड़ेगा, तभी केस में कार्रवाई होगी, वरना तुझे ही जेल भेज दूँगा।”

पीड़िता ने हार मानने के बजाय सिपाही की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली और सबूत SSP को सौंप दिए। रिकॉर्डिंग के आधार पर जुर्म की पुष्टि होते ही आरोपित को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया। अब पुलिस इमरान खान के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

