पवित्र सावन महीने में जहाँ पूरा देश भगवान शिव की भक्ति में सराबोर है, वहीं ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने भड़काऊ बयान दिया है। मौलाना साजिद ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए काँवड़ यात्रा पर जाने वाले शिवभक्तों (काँवड़ियों) को सीधे तौर पर ‘आतंकवादी’ करार दिया है।
मौलाना साजिद का यह बयान सामने आते ही देश भर के करोड़ों हिंदुओं और संत समाज में भयंकर आक्रोश फैल गया है। इस जहरीले बयान के बाद अब देश का सियासी और सामाजिक पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया है, और हर तरफ से मौलाना साजिद के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की माँग उठ रही है।
मौलाना साजिद ने शिवभक्तों को बताया शराबी और उपद्रवी, देखें Video
मौलाना साजिद रशीदी ने अपनी घटिया मानसिकता का परिचय देते हुए कहा है कि काँवड़ यात्रा में चलने वाले अधिकतर लोग (काँवड़ियों) सिर्फ नशे और हुड़दंग के लिए जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि ये लोग सच्चे शिवभक्त नहीं हैं, बल्कि ये सड़कों पर बैठकर शराब पीते हैं और पुलिसवालों तक को वर्दी में पीटते हैं।
मौलाना साजिद ने अपनी नफरत भरी भड़ास निकालते हुए कहा कि ये लोग (काँवड़ियों) स्कूल वैन के शीशे तोड़ते हैं, बच्चों को घायल करते हैं और मरीज की एम्बुलेंस तक को नहीं छोड़ते हैं। मौलाना साजिद ने अपनी जहरीली जुबान से आगे कहा कि बीमार मरीज को जबरन ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाने वाले कभी शिवभक्त नहीं हो सकते।
मौलाना साजिद ने तंज कसते हुए कहा कि क्या भगवान शिव ने यही सिखाया है कि किसी का हक छीन लो और किसी को भी लूट लो? उन्होंने खुलेआम आरोप लगाया कि काँवड़िए सड़कों पर नंगा नाच कर रहे हैं, डांस कर रहे हैं और भारी मात्रा में नशा कर रहे हैं। मौलाना साजिद ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसे लोग (काँवड़ियों) शिवभक्त नहीं, बल्कि सीधे तौर पर नशेड़ी और आतंकवादी हैं, हालाँकि उसने यह भी जोड़ा कि वह सभी काँवड़ियों को गलत नहीं कह रहा है।
मौलाना के बिगड़े बोल, कांवड़ियों को कहा- 'नशेड़ी, भंगेड़ी और आतंकवादी' दिल्ली में मौलाना साजिद रशीदी का विवादित बयान…@DelhiPolice@Uppolice@myogiadityanath pic.twitter.com/rjXbD1H5Yr
— News Corridors (@News_Corridors_) August 6, 2026
CM योगी पर साधा निशाना, बंगाल में मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने पर भी उगला जहर
मौलाना साजिद रशीदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में भी अपशब्द बोले है। मौलाना ने तंज कसा कि मुख्यमंत्री योगी नमाज के दौरान सड़कों पर तमाशा न होने की बात कहते हैं, लेकिन आज काँवड़िए सड़कों पर खुलकर नंगा नाच और तमाशा कर रहे हैं। मौलाना साजिद ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए काँवड़ यात्रा को रोकने और निशाना बनाने की अपनी घटिया साजिश जारी रखी।
इसके साथ ही, मौलाना साजिद ने पश्चिम बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के मामले पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उसने कानून का हवाला देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का नियम रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर और डीजे बंद रखने का है। मौलाना साजिद कहा कि मुसलमान इस नियम का पूरी तरह पालन कर रहे हैं और तय डेसीबल के दायरे में ही रह रहे हैं। मौलाना ने दावा किया कि मस्जिदों से जबरन लाउडस्पीकर उतारना पूरी तरह से गैर-कानूनी है और यह संविधान के खिलाफ किया जा रहा कुप्रयास है।
संत समाज में फूटा भयंकर गुस्सा: मौलाना से माफी की माँग
मौलाना साजिद रशीदी के इस देशद्रोह और हिंदू विरोधी बयान के बाद देश के साधु-संतों में खौफनाक गुस्सा भड़क उठा है। महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि काँवड़ यात्रा भारत की सबसे पवित्र और महान धार्मिक यात्राओं में से एक है। उन्होंने कहा कि करोड़ों शिवभक्त पूरी निष्ठा, अनुशासन और अटूट श्रद्धा के साथ इस यात्रा में शामिल होते हैं।
महामंडलेश्वर ने दो टूक शब्दों में कहा कि काँवड़ियों को आतंकवादी कहना सीधे तौर पर करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं पर सबसे बड़ा हमला है। उन्होंने यूपी और उत्तराखंड की सरकारों से तुरंत इस मामले का कड़ा संज्ञान लेने की माँग की है।
संत समाज ने माँग की है कि मौलाना साजिद रशीदी देश के हिंदू समाज और काँवड़ियों से सार्वजनिक तौर पर माफी माँगे। संतों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे राष्ट्रविरोधी और समाज को तोड़ने वाले तत्वों पर सख्त कानूनी शिकंजा नहीं कसा गया, तो आने वाले समय में देश का सामाजिक सद्भाव पूरी तरह से तबाह हो जाएगा।

