Monday, March 24, 2025

झारखंड से आकर मुस्लिमों ने छत्तीसगढ़ की महामाया पहाड़ी पर कर लिया कब्जा, अवैध निर्माणों पर चलने लगा बुलडोजर तो हाई कोर्ट ने कार्रवाई रोकने को कहा

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महामाया पहाड़ी की संरक्षित वन भूमि पर बने अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। करीब 440 कब्जाधारियों में से 40 मकानों को तोड़ दिया गया। इनमें से अधिकतर कब्जाधारी झारखंड के मुस्लिम समुदाय से हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार (20 जनवरी 2025) शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई का कब्जाधारियों ने जमकर विरोध किया और कुछ समय की माँग की, लेकिन प्रशासन ने मना कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कब्जाधारियों को हटाया। हालाँकि, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार दफ्तर से आदेश मिलने के बाद कार्रवाई रोक दी गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2021 के सर्वे में इस इलाके में 440 अवैध कब्जे पाए गए थे। इससे पहले 2022 में भी कब्जा हटाने की कोशिश हुई थी, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते रुक गई।

अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन से पीएम आवास योजना के तहत मदद माँगी है। डीएफओ टी. शेखर ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार की गई है।