कनाडा में भारतीय नागरिक प्रशांत श्रीकुमार की मौत का अमेरिकन इंफ्लुएंसर ने मजाक बनाया है। इंफ्लुएंसर एंड्रयू ब्रांका ने भारतीय की मौत पर ‘कनाडा पर हमला करने वाला एक और भारतीय’ लिखते हुए अपमानजनक टिप्पणी की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एंड्रयू ब्रांका ने लिखा, “कनाडा में घुसपैठ करने वाला एक और भारतीय। मैं यह कहना चाहूँगा कि वह और उनके पति मुंबई में रहकर और भारत की घटिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाकर आसानी से कनाडा की घटिया स्वास्थ्य सेवाओं से बच सकते थे।”
Another Indian invader of Canada.
— Andrew Branca Show (@TheBrancaShow) December 26, 2025
I note that she and her husband could have easily avoided the shitty Canadian healthcare by staying in Mumbai and enjoying the shitty Indian healthcare. https://t.co/9pmMPoCbky pic.twitter.com/mzEFt5ksiD
इसके साथ अमेरिकन इंफ्लुएंसर ने 1952 से 2025 तक कनाडा में अप्रवासन का एक ग्राफ भी शेयर किया। इंटरनेट पर उसकी इस पोस्ट की कड़ी आलोचना की जा रही है। नेटिजन्स कह रहे हैं कि एक तरफ आदमी मर गया और दूसरी तरफ तुम नफरत फैला रहे हो और उसकी चिता पर नाच रहे हो। एक यूजर ने कहा कि मृतक व्यक्ति का मजाक बनाने में तुम्हें शर्म आनी चाहिए, कर्म का फल अवश्य भुगतना पड़ेगा।
गौरतलब है कि 22 दिसंबर 2025 को प्रशांत श्रीकुमार को काम के दौरान सीने में तेज दर्द उठने के बाद एडमोंटन के ग्रे नन्स कम्युनिटी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में सही से इलाज नहीं मिला, पूरे 8 घंटे तक उन्हें कोई डॉक्टर देखने तक नहीं पहुँचा। इसके कारण श्रीकुमार की मौत हो गई।

