मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (1 मार्च 2026) देर रात इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की है। इस दौरान पीएम मोदी ने हाल की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की और साफ किया कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। PM मोदी ने X पर एक पोस्ट कर बातचीत की जानकारी दी है।
PM मोदी ने X पर लिखा, “मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ टेलीफोन पर बातचीत हुई। हाल के घटनाक्रमों पर उन्हें भारत की चिंताओं से अवगत कराया गया और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। भारत ने एक बार फिर जल्द से जल्द हिंसा रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया।”
Had a telephone call with PM Benjamin Netanyahu to discuss the current regional situation. Conveyed India's concerns over recent developments and emphasised the safety of civilians as a priority. India reiterates the need for an early cessation of hostilities.@netanyahu
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
इसके अलावा पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। उन्होंने लिखा, “मैंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। मैंने UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गँवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। भारत इस कठिन समय में संयुक्त अरब अमीरात के साथ एकजुटता से खड़ा है।”
PM मोदी ने आगे लिखा, “मैंने UAE में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।”
Spoke with President of the UAE, my brother Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan. Strongly condemned the attacks on the UAE and condoled the loss of lives in these attacks. India stands in solidarity with the UAE in these difficult times.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
Thanked him for taking care of the Indian…
गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त रूप से मिसाइल हमले किए जिन्हें ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ और ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ नाम दिया गया। इस कार्रवाई के बाद वैश्विक स्तर पर तनाव काफी बढ़ गया है।

