मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और अफवाहों पर करारा प्रहार किया है। CM योगी ने स्पष्ट किया कि राम मंदिर ट्रस्ट की माँग पर सरकार ने SIT जाँच बैठा दी है, जो जल्द ही पूरे मामले का सच सामने लाएगी।
अयोध्या दौरे पर पहुँचे मुख्यमंत्री ने ₹378 करोड़ से अधिक की 126 विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए विपक्ष को आईना दिखाया। CM योगी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सपा के ही एक विधायक ने सभी को अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की बात कही, तो अखिलेश यादव ने उन्हें तुरंत रोक दिया।
CM योगी के मुताबिक, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि विपक्ष की भक्ति प्रभु श्री राम पर नहीं है, वे तो बाबर को मानने वाले लोग हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर को अपमानित करने वालों के बहकावे में कतई न आएँ।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर को अपमानित करने वाले लोगों के बहकावे में कतई न आएं…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 19, 2026
SIT जांच दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी…
अगर कोई अपराधी है, वह बचेगा नहीं, यह सुनिश्चित है… pic.twitter.com/8YsbHVBKUv
SIT करेगी दूध का दूध और पानी का पानी
CM योगी ने चंदा चोरी के आरोपों पर सख्त लहजे में कहा कि SIT की जाँच में बहुत जल्द दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने विपक्ष को चुनौती दी कि अगर किसी के पास चंदा चोरी का कोई ठोस सबूत है, तो वह उसे मीडिया में उछालने के बजाय SIT को सौंपे। जाँच पूरी होने तक किसी को भी मनगढ़ंत बयानबाजी और किसी का चरित्र हनन करने से बचना चाहिए।
अपराधी बचेगा नहीं, गोलियाँ चलाने वाले न दें उपदेश
CM योगी ने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में कोई भी दोषी या अपराधी पाया गया, तो वह बचेगा नहीं। यह पूरी तरह से तय है। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग कभी रामभक्तों और कारसेवकों पर गोलियाँ चलवाते थे और ‘जय श्रीराम’ बोलने पर लाठियाँ भाँजते थे, वे आज सरकार को उपदेश देने चले हैं। 500 साल के संघर्ष के बाद राम मंदिर बना है, इसलिए राजनीतिक फायदे के लिए कोई भी अयोध्या को बदनाम न करे।
राम भक्तों, कारसेवकों पर गोली चलाने और जय श्री राम बोलने पर लाठी भांजने वाले लोग आज उपदेश देने चले हैं… pic.twitter.com/2yrd4H60Dt
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 19, 2026
बेटियों के नाम पर PAC की 3 नई बटालियन
अयोध्या के रुदौली में वीरांगना झलकारी बाई की भव्य प्रतिमा का अनावरण करते हुए CM योगी ने कहा कि राष्ट्रनायकों का सम्मान हमें देशभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने घोषणा की कि सरकार ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी, झलकारी बाई कोरी और उदा देवी के सम्मान में पीएसी (PAC) की तीन नई महिला बटालियन गठित की हैं। इन तीनों बटालियनों में केवल बेटियों की भर्ती की जाएगी, जिससे महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान मिलेगी।

