‘याद करो तो रौंगटे खड़े हो जाते हैं’: पंचकूला में अमित शाह ने किया ‘साहिबजादों’ को याद, अटल जयंती से पहले देखी खास लघु फिल्म

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (24 दिसंबर 2025) को हरियाणा का दौरा किया। इस दौरान अमित शाह पंचकूला जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा बने। अमित शाह ने वीर बाल दिवस पर छोटे साहिबजादों को लेकर लिखी गई कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण किया। अमित शाह ने कहा कि साहिबजादों की शहादत को याद कर रौंगटे खड़े हो जाते हैं।

अमित शाह इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में सहकारी सम्मेलन भी पहुँचे। यहाँ अमित शाह ने कहा, “मैं आज एक और बात करके जाता हूँ। कई सारी कंपनियां टैक्सियाँ का काम करती हैं। हम एकाध महीना में भारत टैक्सी लाएँगे, जिसका पूरा मुनाफा सीधे लोग की जेब में जाएगा। इससे एक बड़े वर्ग ड्राइवर को पूरा मुनाफा मिलेगा। ग्राहक की भी सुविधा बढ़ेगी।”

साथ ही अमित शाह ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 5061 पुलिस जवानों की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। इसके अलावा एक अन्य कार्यक्रम में अमित शाह ने 250 ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म भी देखी। बता दें कि 25 दिसंबर 2025 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।