पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बहुल मालदा जिले में BDO ऑफिस के अंदर उग्र भीड़ द्वारा 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की घटना पर पुलिस ने एक्शन ले लिया है। घटना के एक दिन बाद पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित अकरमुल बगानी को शुक्रवार (3 अप्रैल 2026) को गिरफ्तार कर लिया।
अकरमुल ‘Insaf News’ नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता है, जहाँ वह TMC के समर्थन में प्रचार, इस्लामिक विचारधारा और हिंदू विरोधी कंटेंट्स फैलाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने यूट्यूब पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट किए और मालदा में लोगों को उकसाने का काम किया।
One of the key masterminds of Malda unrest is Akramul Bagani.
— Subham. (@subhsays) April 3, 2026
He is now arrested.
He runs Insaf News – a pro islamic, anti-hindu and Anti-BJP channel.
Here is his photo with TMC transport minister,Jangipara TMC candidate – Snehasish Chakraborty. pic.twitter.com/BQtaOBocIg
बताया जा रहा है कि अकरमुल, AIMIM से जुड़े विवादित व्यक्ति मुफाकेरुल इस्लाम का करीबी है, जिसने चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ लोगों को भड़काया था। गिरफ्तारी के बाद अकरमुल की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वह TMC नेता और बंगाल के परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती के साथ नजर आ रहा है।

