AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में सीमित लेकिन रणनीतिक सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, AIMIM करीब 8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें बीरभूम, मुर्शिदाबाद और मालदा जैसे मुस्लिम बहुल इलाके शामिल हैं।
हुमायूँ कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी पहले ही 182 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। कबीर खुद मुर्शिदाबाद जिले की कई सीटों से मैदान में उतरने की तैयारी में हैं और उन्होंने कुछ उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। राज्य की कुल 294 सीटों के लिए चुनाव 23 और 29 अप्रैल 2026 को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 4 मई 2026 को होगी।

