असदुल शेख ने अपनी ही 14 साल की बेटी से दो साल तक किया रेप: पश्चिम बंगाल का मामला, अम्मी की शिकायत पर गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के परगना जिले में असदुल शेख ने अपनी ही 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ दो साल तक बार-बार दुष्कर्म किया। आरोपित पिता असदुल शेख को पुलिस ने शनिवार (8 नवंबर 2025) को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता की अम्मी ने बेटी को लगातार रोते देखा और कारण पूछा। तब लड़की ने बताया कि उसका पिता लंबे समय से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा है। यह सुनकर अम्मी के होश उड़ गए और उसने तुरंत थाने पहुँचकर आरोपित के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित असदुल शेख को गिरफ्तार कर लिया। डायमंड हार्बर पुलिस ने बताया कि आरोपित पर नाबालिग बेटी से बार-बार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है।

महिला पुलिस की मदद से पीड़िता को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उसे डायमंड हार्बर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मेडिकल जाँच के लिए भेजा गया। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है।