असम में BJP+ 100 पार, पवन खेड़ा बोले- लोकतंत्र ही जीतेगा: असम CM हिमंता ने कही थी कॉन्ग्रेस नेता का ‘पेड़ा’ बनाने की बात

असम विधानसभा चुनाव के नतीजों में BJP गठबंधन ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 101 से अधिक सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, कॉन्ग्रेस गठबंधन मात्र 23 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है।

इन रुझानों ने राज्य में एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा की सत्ता में वापसी पर मुहर लगा दी है। इस बीच, कॉन्ग्रेस नेता पवन खेड़ा ने हार मानने से इनकार करते हुए कहा कि अभी रुझान शुरुआती हैं और 12 बजे के बाद स्थिति बदलेगी।

दिलचस्प बात यह है कि चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने चुटकी लेते हुए कहा था कि नतीजों के दिन वे पवन खेड़ा को ‘पेड़ा’ बनाकर खिलाएँगे। अब जबकि बीजेपी 100 का आँकड़ा पार कर चुकी है, हिमंता का वह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।