असम के शुरुआती रुझानों में BJP ने की 94+ सीट पार, कॉन्ग्रेस सिर्फ 30 पर सिमटी: जोरहाट से गौरव गोगोई पीछे, जलकुबारी में हिमंता सरमा आगे

असम विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी गठबंधन बड़ी जीत की ओर है। अब तक के रुझानों में NDA 126 में से 94 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा है। कॉन्ग्रेस गठबंधन सिर्फ 30 सीटों पर सिमटता दिख रहा है।

सुबह से ही BJP ने निर्णायक बढ़त बना ली है। राज्य में NDA की सरकार दोबारा बनना लगभग तय है। इस बार चुनाव में घुसपैठ, NRC और विकास मुख्य मुद्दे रहे। असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हिमंता बिस्वा सरमा सीट पर आगे चल रहे हैं।

जोरहाट सीट पर BJP के हितेंद्र नाथ गोस्वामी आगे चल रहे हैं और गौरव गोगोई पीछे। वहीं, न्यू गुवाहाटी सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कड़ी टक्कर दे रहे हैं। दोपहर तक सभी सीटों की स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।