हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार (12 मई 2026) को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता शामिल हुए। अपने शपथ ग्रहण के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई हैं।
हिमंता ने X पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “उनके बुरे दिन शुरू हो गए… (आपको पता है किसके)” हिमंता ने इसमें किसी का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उनका निशाना सीधे तौर पर बांग्लादेशी घुसपैठियों की ओर था।
Bad days for….(You know who)@SuvenduWB pic.twitter.com/1NpMmIBwkE
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 12, 2026
उन्होंने संकेत दिया कि अब असम और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार होने से सीमाओं पर सख्ती बढ़ेगी और घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी। उन्होंने यह भी इशारा किया कि सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों पर अब पहले की तुलना में ज्यादा कड़ा रुख अपनाया जाएगा।

