अयोध्या में प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर मंगलवार (25 नवंबर 2025) को एक भव्य भगवा ध्वज फहराया जाएगा। यह ध्वजारोहण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
सीएम योगी ने कहा कि यह करोड़ों रामभक्तों की आस्था, तपस्या और प्रतीक्षा की नई ऊँचाई है। यह सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का दिव्य संदेश है। आज यह संदेश पूरे देश में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है। राष्ट्र आज राममय और धर्ममय है।

