अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। यह FIR राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर दर्ज की गई है। ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने इस संबंध में पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। FIR 6 लोगों पर दर्ज कराई गई है।
#BreakingNews | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज
— India TV Hindi (@IndiaTVHindi) June 25, 2026
राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR#RamMandir #Ayodhya #Theft #RamMandirTrust #SIT #ChampatRai https://t.co/utQhexAXu9
दरअसल, मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी को लेकर विशेष जाँच टीम (SIT) बनाई गई थी। SIT ने इस मामले की शुरुआती जाँच कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद ही यह कानूनी कार्रवाई की गई है। अब पुलिस इस मामले में आगे की जाँच कर रही है।

