बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी की अध्यक्ष 80 साल की बेगम खालिदा जिया की हालत गंभीर है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के महासचिव मर्जा इस्लाम आलमगीर ने इसकी जानकारी दी ही। कई सालों से इनके किडनी, लिवर, गठिया और आँखों में दिक्कत आ रही है। डायबिटीज की वजह से परेशानी और बढ़ गई है।
आलमगीर के मुताबिक, 29 नवंबर 2025 की रात उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। 23 नवंबर को उन्हें इन्फेक्शन के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने खालिदा की सेहत खराब होने पर चिंता जताई है। उन्होंने लोगों के लिए दुआ करने की अपील की। स्थानीय और विदेशी डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है।
खालिदा जिया को शेख हसीना के शासनकाल में स्पेशल कोर्ट ने अनाथालय ट्रस्ट के नाम पर सरकारी पैसे का गबन करने के मामले में 5 साल की सजा सुनाई थी। खालिया के बेटे समेत 5 आरोपियों को 10 साल की सजा सुनाई गई थी। इनपर 2.1 करोड़ टका का जुर्माना भी बनाया गया था।
खालिदा जिया ने फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट ने सजा को बढ़ा कर 10 साल कर दिया। इसके बाद खालिदा जिया ने सुप्रीम कोर्ट में फैसले को चुनौती दी थी। इस पर फैसला लंबित है। इस बीच शेख हसीना के अपदस्थ होने के अगले दिन खालिदा जिया को जेल से रिहा कर दिया गया। तबियत खराब होने पर वे लंदन चली गई और 4 महीने के इलाज के बाद मई 2024 से ढाका में रह रही हैं।

