बांग्लादेश में कीर्तन के लिए मंदिर जा रही हिंदू युवती से गैंगरेप, रात के अंधेरे में ई-रिक्शा ड्राइवर समेत 3 लोगों ने की हैवानियत: BNP की पुलिस ने FIR करने में की देरी

बांग्लादेश में नई BNP की सरकार बनने के बाद भी हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार जारी है। ताजा मामला भोला जिले के तजमुद्दीन इलाके का है। यहाँ एक मंदिर में कीर्तन में शामिल होने गई 25 साल की विकलाँग हिंदू युवती के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता को ब्लीडिंग की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना 22 फरवरी 2026 की रात की है। जब हिंदू युवती घर से कीर्तन में शामिल होने के लिए निकली थी। पीड़िता ने जाने के लिए ई-रिक्शा पकड़ा, जिसमें ड्राइवर समेत तीन लोग बैठे हुए थे। ड्राइवर ने सूनसान जगह पर ई-रिक्शा रोक लिया और युवती को पास के एक गार्डन में घसीटकर ले गए, जहाँ युवती का गैंगरेप किया।

स्थानीय लोगों ने पीड़िता को गंभीर हालत में बरामद किया। ने आरोपितों की पहचान कर ली है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। तजमुद्दीन पुलिस स्टेशन इंचार्ज अब्दुस सलाम ने कहा कि पीड़िता की हालत ठीक होते ही मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।