बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच हिंदू समुदाय पर हमलों की खबरें लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला सोमवार (22 दिसंबर 2025) को बांग्लादेश के चटगाँव जिले के राउजान इलाके में सामने आया है। यहाँ एक इस्लामी कट्टरपंथी भीड़ ने एक हिंदू परिवार के घर में आग लगा दी। आग लगने से पूरा घर जलकर राख हो गया। घर में रखा सारा सामान, फर्नीचर नष्ट हो गया और परिवार के पालतू जानवरों की भी मौत हो गई।
⚡Another brutal incident took place yesterday in Raozan,CTG #Bangladesh ??
— Bangladeshi Hindus Community??? (@Hindubd49346) December 23, 2025
Last nght, an Radical #Islamist group planned to lock several Hindu families inside their homes from the outside and burn them alive.
Fortunately, they survived,bt their entire houses were burned down. pic.twitter.com/yTcYumlxMK
दावा किया जा रहा है कि कट्टरपंथियों ने हिंदू परिवार को जलाने की भी धमकी दी है। साथ ही, हमलावर जले हुए घर के पास एक हाथ से लिखा हुआ धमकी भरा बैनर भी छोड़ गए। इस बैनर में इलाके में रहने वाले हिंदू समुदाय को खुले तौर पर धमकाया गया। बैनर में हिंदुओं पर इस्लाम के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया और उन्हें तुरंत यह सब बंद करने की चेतावनी दी गई। साथ ही कहा गया कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।
यह घर प्रवासी हिंदू दंपति जयंती संघा और बाबू शुकुशील का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार के सदस्य समय रहते बाड़ काटकर बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। घर में मौजूद अन्य लोग भी सुरक्षित निकल आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोगों के अलावा घर के अंदर कुछ भी नहीं बचा।

कट्टरपंथियों द्वारा बंगाली भाषा में लिखा गया बैनर लगाया गया। इसमें कहा गया कि इलाके में रहने वाले हिंदू समुदाय की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। हिंदुओं को अपनी सभी आवाजाही, बैठकों और उन सभी गतिविधियों को बंद करने की चेतावनी दी गई, जिन्हें इस्लाम और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बताया गया। संदेश में साफ कहा गया कि अगर इन चेतावनियों को नहीं माना गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
धमकी में यह भी कहा गया कि अगर हिंदू समुदाय ने चेतावनी की अनदेखी की तो उनके घर, संपत्ति और कारोबार को नष्ट कर दिया जाएगा और कोई भी उनकी मदद नहीं कर पाएगा। बैनर के अंत में यह भी लिखा था कि किसी भी तरह का विरोध करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

