Sunday, March 2, 2025

15 साल पहले अवैध रूप से भारत में घुसे, राजस्थान आए और फिर रेवाड़ी में करने लगे मजदूरी: हरियाणा पुलिस ने 5 महिलाओं और 5 बच्चों सहित 17 बांग्लादेशी को दबोचा

हरियाणा के रेवाड़ी से पुलिस और गुप्तचर विभाग ने 17 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी 15 साल से अधिक समय से अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। गिरफ्तार लोगों में 7 पुरुष, 5 महिलाएँ और 5 बच्चे शामिल हैं। दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर एक ईंट भट्ठे पर रेड मारी। इस दौरान इनमें से कोई भी अपनी पहचान या भारतीय नागरिकता का प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में इन्होंने बताया कि शुरुआत में वे कुछ साल तक राजस्थान में रहे और उसके बाद रेवाड़ी आ गए। यहाँ आकर वे गाँव सहारनवास के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने लगे। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ अवैध प्रवेश का मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। बता दें कि गुप्तचर विभाग इलाके में अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या मुस्लिमों की पहचान के लिए विशेष अभियान चला रहा है।