बरेली में ‘आई लव मुहम्मद’ मामले में भड़की हिंसा के बाद पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि तौकीर रजा ने ही बरेली में प्रदर्शन के लिए ऐलान किया था। उसके बाद भीड़ सड़कों पर आई और हिंसा शुरू हुई।
पुलिस ने इस संबंध में बताया है कि तौकीर के खिलाफ मामले में 7 एफआईआर में दर्ज थीं। उसे पकड़ा गया है। कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 39 लोग हिरासत में लिए गए हैं। वहीं ये भी जानकारी है कि 2000 अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज हुआ है।
इसके अलावा पुलिस ने बताया कि जहाँ हिंसा हुई थी, वहाँ से पुलिस को भारी मात्रा में पत्थर, बोतल, जिनसे पेट्रोल की बदबू आ रही है और एक तमंचा बरामद किया गया है। मामले में बरेली के डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि कल जो कुछ घटनाक्रम हुआ वहाँ पर कुछ लोगों ने बरेली शहर की शांति व्यवस्था को खराब करने का कुत्सित प्रयास किया था।
उन्होंने कहा, “इसके एक-दो घंटे के भीतर ही पुलिस प्रशासन ने सब कुछ कंट्रोल में कर लिया था। हमने कई क्षेत्रों में अलग-अलग इलाकों में भ्रमण किया और व्यापारियों से भी बात की है। सब जगह शांतिपूर्ण माहौल है स्कूल मार्केट और आवाजाही सामान्य है।”

